17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्ययूपी : मां ने PUBG खेलने से रोका तो बेटे ने कर...

यूपी : मां ने PUBG खेलने से रोका तो बेटे ने कर लिया सुसाइड… झांसी में पेड़ से लटका मिला शव

Published on

झांसी,

झांसी के एरच थाना क्षेत्र के मलीहा टोला गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पबजी गेम (PUBG ) खेलने से रोकने पर 14 साल के लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बबूल के पेड़ से उसका शव लटका मिला है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का कहना है कि लड़के को मोबाइल गेम की लत थी. मां की डांट के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

जानकारी के अनुसार, यह घटना एरच इलाके के मलीहा टोला गांव की है. यहां रहने वाला 14 साल का लड़का पबजी गेम खेलने का आदी था. अक्सर उसकी मां उसे गेम खेलने से मना करती थीं और डांटती थीं. घटना वाले दिन भी लड़का गेम खेल रहा था. जब उसकी मां ने उसे गेम खेलने से रोका तो वह नाराज होकर घर से बाहर चला गया.

उसकी मां ने उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया. कुछ देर बाद लड़की बबूल के पेड़ पर चढ़ गया. मां के रोकने से पहले ही उसने फांसी लगाकर जान दे दी. यह देख मां चीखने लगी तो परिवार के अन्य लोग दौड़कर आए और नाबालिग को नीचे उतारा, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के चाचा ने बताया कि मेरे भतीजे की उम्र 14 वर्ष थी. वह मोबाइल गेम खेलता था. वह पूरे-पूरे दिन मोबाइल में बिजी रहता था, जिस पर उसकी मां उसे डांटती थीं. विगत दिवस भी मां ने उसे डांटा, जिस पर वह बुरा मान गया.

इसके बाद खेत से 500 मीटर दूर जाकर बबूल के पेड़ पर चढ़ गया और वहां लटक गया. जब बच्चा नजर नहीं आया तो मां को बेचैनी हुई और उसने उसे खोजा तो पता चला कि वह पेड़ से लटक रहा है. शोर सुनकर सभी लोग दौड़े और आनन-फानन में उसे नीचे उतारा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी.

घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि एरच कस्बे का रहने वाला एक 14 साल का लड़का पबजी गेम खेलता था. उसे अक्सर उसकी मां पब्जी गेम खेलने से मना करती थी. कल भी उसकी मां ने उसे गेम खेलने से मना किया था. इस कारण गुस्से में आकर उसने सुसाइड कर लिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...