19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यUP: गाजियाबाद में शौचालय की पाइप में फंसा 6 महीने का भ्रूण...

UP: गाजियाबाद में शौचालय की पाइप में फंसा 6 महीने का भ्रूण बरामद, मचा हड़कंप

Published on

गाजियाबाद,

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को एक घर के शौचालय की पाइप में फंसा छह महीने का भ्रूण बरामद किया गया. इस बात की जानकारी पुलिस ने एक न्यूज को दी. पुलिस ने बताया कि घर के मालिक देवेंद्र उर्फ ​​देवा ने पाइप तोड़कर भ्रूण को बाहर निकाला.

पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने पर इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची और मकान मालिक से पूछताछ की. पूछताछ में मकान मालिक ने बताया कि सुबह पानी जमा होने के कारण पाइप कट गया था, जिसके बाद उन्हें पाइप में भ्रूण फंसा हुआ मिला. उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसके मकान में 9 किराएदार रह रहे हैं.

वहीं, इसकी सूचना लगते ही आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए. पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के एक शौचालय की पाइप की पाइप में 6 महीने की भ्रूण फंस गया था. जिसके चलते पाइप फट गई और पानी बाहर गिरने लगा. जिसके बाद मकान मालिक ने भ्रूण को पाइप तोड़कर बाहर निकाला.

मकान मालिक की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने मकान मालिक और घर में रहने वाले किराएदारों से पूछताछ की. कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद भ्रूण को सुरक्षित रख लिया गया है. इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि किराएदारों के डीएनए का मिलान भ्रूण के डीएनए से किया जाएगा, ताकि पता लगाया जा सके कि अपराध किसने किया.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...