19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यनरेश मीणा की रिहाई को लेकर महापंचायत, राजस्थान सरकार को दिया...

नरेश मीणा की रिहाई को लेकर महापंचायत, राजस्थान सरकार को दिया 15 दिसंबर का अल्टीमेटम, बोले-फिर…

Published on

सवाई माधोपुर

टोंक जिले के समरावता गांव में विधानसभा उपचुनाव के दौरान हुई घटना और इस मामले में नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में आज रविवार को सवाई माधोपुर में बैठक हुई। यहां जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित मीणा धर्मशाला के पास किसान महासभा की ओर से एक सर्व समाज महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में कांग्रेस नेता एंव पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में आए युवाओं ने साफ-साफ कह दिया कि यदि नरेश मीणा के साथ इंसाफ नहीं हुआ तो जल्द ही राजस्थान में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

गुंजल बोले- 15 तारीख तक नरेश को इंसाफ दो
कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। अतिरिक्त पुलिस बल का जाप्ता पूरे कस्बे में तैनात रहा। इस दौरान दोपहर में महापंचायत शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में युवा नेताओं ने भी भाग लिया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में नेता प्रहलाद गुंजल ने कहा कि जनता की मांग है कि 15 तारीख तक नरेश मीणा और उनके साथियों को इंसाफ दिया जाएं। नहीं तो 17 तारीख से राजस्थान की सड़कों पर युवा वर्ग उतरने को मजबूर हो जाएगा।

गुंजल ने बीजेपी और पीएम मोदी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि समरावता में प्रशासन ने वह कार्य किया है, जो जलियांवाला बाग में भी नहीं हो पाया था। ऐसे में सरकार के प्रति सभी लोगों की नाराजगी है। साथ ही महापंचायत से जल्द ही इस मामले को लेकर कार्रवाई की मांग करता है। प्रहलाद गुंजल ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर आ रहे हैं ,मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री समरावता कांड को लेकर कुछ तो बोले। जो युवा जेलों में बंद हैं उनकी और उनके परिवार की पीड़ा को समझें।

गुंजल ने कहा कि ,समरावता में हुवा अत्याचार अंग्रेजी राज की यादें ताजा करता है। एक पेड़ मां के नाम और राइजिंग राजस्थान की तस्वीर समरावता की मां की पीठों पर छप रही है। भाजपा लाडली बहन योजना का दम भर रही है। समरावता की बहनें अपने बेगुनाह भाइयों के लिए दहाड़े मार मार कर न्याय मांग रही हैं। गुंजल ने कहा कि सरकार या तो सुनती है नहीं तो अब आर पार की लड़ाई होगी।

पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लिया हिस्सा
इस अवसर पर पूर्व आईएएस टीकाराम मीणा ने चुनाव के दौरान अधिकारियों और पुलिस प्रशासन से की गई गलतियों के बारे में विस्तार से लोगों को बताया। इसके साथ ही कार्यक्रम में पूर्व अधिकारी के सी घुमरिया ने भी कहा कि जब तक इस मामले में इंसाफ नहीं मिलता तथा न्यायिक जांच नहीं हो जाती। तब तक पूरा समाज चैन की नींद नहीं सोएगा और लगातार आंदोलन जारी रहेगा।

महपंचायत में कई जिलों से बड़े पदाधिकारी ने भाग लिया। साथ ही इस दौरान बड़ी संख्या में युवा वर्ग मौजूद रहा। जिसने साफ-साफ कह दिया कि यदि जल्द ही नरेश मीणा सहित अन्य युवाओं को नहीं छोड़ा गया तो राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए भजनलाल सरकार जिम्मेदार रहेगी। कार्यक्रम में किसान सभा जिला अध्यक्ष कांजी मीणा भी मौजूद रहे ।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...