19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यसंभल हिंसा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने पहचाने 20...

संभल हिंसा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने पहचाने 20 अन्य आरोपी, पुलिस का एक्शन जारी

Published on

संभल:

उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा की घटना में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि यह गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। पुलिस की ओर से हिंसा मामले में लगातार एक्शन हो रहा है। अब तक हुई कार्रवाई में 35 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की ओर से ताजा कार्रवाई हिंसक पथराव मामले में हुआ है।

संभल पुलिस की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि नखासा थाना क्षेत्र में 24 नवंबर को पक्काबाग हिंदूपुरा खेड़ा में हिंसक पथराव हुआ था। इस दौरान पुलिस की मोटरसाइकिल जला दी गई थी। पुलिस की पिस्टल की मैगजीन और कारतूस भी लूट लिए गए थे। इसके बाद नखासा थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों की पहचान की गई। अनस और मोहम्मद सूफियान नाम के आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

19 नवंबर को आया था सर्वे आदेश
संभल में 19 नवंबर को एक स्थानीय अदालत ने मुगल कालीन शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण कराए जाने का आदेश दिया था। इसके बाद से संभल शहर में तनाव की स्थिति थी। 19 नंवबर को आदेश के बाद कोर्ट कमिश्नर की टीम मस्जिद सर्वे के लिए पहुंचे। उसके बाद 24 नवंबर को मस्जिद के दूसरे सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी और अनेकों अन्य घायल हो गए।

हिंसा मामले में लगातार एक्शन
संभल हिंसा के आरोपियों की तलाश में पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें छह राज्यों में ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी हो रही है। यूपी के अन्य जिलों के साथ ही दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश में पुलिस का एक्शन चल रहा है।

उपद्रवियों के पकड़े जाने के बाद ही संभल में बवाल की कई परतें खुल सकती हैं। दरअसल, हिंसा वाली जगह से पाकिस्तान और अमेरिका में बनी कारतूसों को लेकर जांच की जा रही है। इसके तस्करों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उपद्रवियों को पकड़ा जाना जरूरी माना जा रहा है।

400 आरोपियों के फोटो जारी
24 नवंबर की सुबह संभल जामा मस्जिद में हुए बवाल मामले में पुलिस की ओर से आरोपियों की पहचान की जा रही है। पथराव और फायरिंग में पांच लोगों की मौत के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन शॉट की पड़ताल की जा रही है। इस हिंसक वारदात मामले में अब तक तीन महिला समेत 35 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने फुटेज की मदद से अब तक 400 लोगों के फोटो जारी किए हैं।

आरोपियों पर पुलिस टीम पर पथराव करने और हिंसा भड़काने का आरोप है। इनमें से 100 से ज्यादा आरोपियों की पहचान हो चुकी है। इन आरोपियों के घरों पर ताले लटके मिल रहे हैं। पुलिस अब उन्हें ढूंढ़ने की कोशिश में कई स्थानों पर खोजबीन में जुटी है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...