22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यपंजाब: 20 गायों की मौत से हड़कंप, गुस्साए हिंदू संगठनों ने किया...

पंजाब: 20 गायों की मौत से हड़कंप, गुस्साए हिंदू संगठनों ने किया बंद का आह्वान

Published on

फगवाड़ा,

पंजाब के फगवाड़ा के एक गौशाला में 20 गायों की मौत हो गई और 28 बीमार हो गईं. इसकी खबर हिंदू संगठनों को लगी तो, वे विरोध प्रदर्शन करने लगे. हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि गायों के चारे में ज़हर मिलाया गया था. मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने सोमवार को बंद का आह्वान भी किया है. हालांकि, एक न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि घटना के पीछे किसी दुर्भावनापूर्ण इरादे का संदेह नहीं है.

पोस्टमार्टम के बाद ही लगेगा सही वजहों का पता
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और सभी एंगलों से मामले की जांच की जा रही है. फगवाड़ा की पुलिस अधीक्षक रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि रविवार रात यहां मेहलीगेट स्थित कृष्ण गौशाला में 20 गायों की मौत हो गई और 28 बीमार हो गईं. गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (GADVASU) के पशु चिकित्सकों का एक बोर्ड शवों का पोस्टमार्टम कर रहा है.

भट्टी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा. उन्होंने कहा कि हमें घटना के पीछे कोई दुर्भावनापूर्ण मकसद नहीं मिला है, लेकिन हम सभी एंगलों से मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि घटना के पीछे कोई शरारत तो नहीं है, यह पता लगाने के लिए गौशाला के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

बीमार गायों का पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा उपचार किया जा रहा है. गौशाला प्रबंधक सतनाम सिंह की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा) और 325 (किसी भी पशु को मारने, जहर देने या बेकार करने के लिए दंड) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विरोध में फगवाड़ा बंद
विभिन्न हिंदू संगठनों के आह्वान पर घटना के विरोध में फगवाड़ा में बंद रखा गया. हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि गायों के चारे में जहर मिलाया गया था और घटना के पीछे के लोगों की गिरफ्तारी की मांग की. बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बाजारों में विरोध मार्च निकाला. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सोम प्रकाश और विजय सांपला, आप सांसद राज कुमार चब्बेवाल और कुछ अन्य नेताओं ने गौशाला का दौरा भी किया.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...