22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'हम खेत में हल चलाएंगे...', तेज प्रताप ने महुआ से चुनाव लड़ने...

‘हम खेत में हल चलाएंगे…’, तेज प्रताप ने महुआ से चुनाव लड़ने का किया ऐलान तो फूट-फूटकर रोने लगे विधायक

Published on

पटना,

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं. लेकिन सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है. इस बीच, RJD चीफ लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर इरादे जाहिर कर दिए हैं कि वो इस बार महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे, जिसके बाद पार्टी में खलबली मच गई. वहीं, RJD के महुआ विधायक मुकेश रौशन भावुक हो गए हैं. मुकेश को फूट-फूटकर रोते देखा गया है. मुकेश को अब अपने सियासी भविष्य की चिंता हो गई है. तेज प्रताप के संकेत के बाद मुकेश ने कहा, पार्टी हमें कहेगी कि हमें खेत में हल चलाना है तो जाकर खेत में हल चलाएंगे.

2015 में महुआ से विधायक चुने गए थे तेज प्रताप
बताते चलें कि तेज प्रताप यादव ने 2020 में हसनपुर सीट से चुनाव लड़ा था और 21 हजार 139 वोटों से जीत हासिल की थी. इससे पहले 2015 में तेज प्रताप ने महुआ से चुनाव लड़ा था और 28155 वोटों से जीत हासिल की थी. महुआ सीट वैशाली जिले में आती है.

महुआ दौरे पर गए तेज प्रताप ने दिया बयान
दरअसल, रविवार तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे. इसी दौरान उनसे एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि क्या आप फिर से महुआ से चुनाव लड़ेंगे? इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि महुआ मे हम पहले विधायक थे तो काम किए थे. यहां की जनता चाहेगी तो हम जरूर चुनाव लड़ेंगे. फिर से महुआ में काम करेंगे.

क्या बोले मुकेश रौशन?
अब तेज प्रताप यादव के बयान के बाद मौजूदा विधायक मुकेश रौशन की चिंता बढ़ गई है. ‘आजतक’ ने जब मुकेश रौशन से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि पार्टी का जो फैसला होगा, वो हमें मंजूर होगा. तेज प्रताप जी बिहार में जहां से चाहें, वहां से चुनाव लड़ सकते हैं. हम राजद के सच्चे कार्यकर्ता हैं. पार्टी हमें कहेगी कि हमें खेत में हल चलाना है तो जाकर खेत में हल चलाएंगे. मैं जो हूं, वो लालू यादव जी की बदौलत हूं. मेरे लिए उनका फैसला सर्वोपरी है. उनका जो आदेश होगा, हम पालन करेंगे.

और भावुक हो गए मुकेश…
मुकेश रौशन ने आगे कहा कि 2020 से पहले मुझे कोई जानता नहीं था. मेरे पिता की हत्या तब हुई थी जब मैं 8 साल का था. इतना कहते ही मुकेश रौशन भावुक होकर रोने लगे.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...