22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'आप कब्जा करेंगे और हम बैठकर लॉलीपॉप खाएंगे', बांग्लादेश के मुद्दे पर...

‘आप कब्जा करेंगे और हम बैठकर लॉलीपॉप खाएंगे’, बांग्लादेश के मुद्दे पर बोलीं ममता बनर्जी

Published on

कोलकाता,

बांग्लादेश के मुद्दे पर देशभर में सियासत जारी है. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान सामने आया है. ममता बनर्जी ने कहा,’बांग्लादेश में जो हो रहा है, वो ठीक नहीं है. अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है. उपद्रवी दंगे कर रहे हैं. लेकिन हम ऐसी कोई टिप्पणी न करें, जिसका यहां असर हो.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा,’हम दंगे नहीं चाहते. हम शांति चाहते हैं. ये उत्तर प्रदेश नहीं है कि मैं आपको बैन कर दूं. लेकिन मैं आपसे अपील करती हूं कि सही तरीके से रहिए. कुछ फर्जी वीडियो वायरल किए जा रहे हैं. एक खास राजनीतिक दल ऐसा कर रहा है. राजनीति मत कीजिए. वहां हमारे दोस्तों को नुकसान होगा.’

कोई भी भड़काऊ बातें न कहे’
सीएम ममता ने आगे कहा,’बहुत से लोग दूसरी तरफ से यहां आना चाहते हैं. लेकिन बीएसएफ निगरानी कर रही है. हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. सीमा हमारी चिंता का विषय नहीं है. मैं सभी से अनुरोध करती हूं, कोई भी ऐसी भड़काऊ बातें न कहे. हम विदेश सचिव की मीटिंग पर निर्भर हैं. हम दूसरी तरफ के बंगालियों को राष्ट्रवाद, करुणा और स्नेह की भावना दिखाएं.’

‘बांग्लादेश की राजनीति से लेना-देना नहीं’
बांग्लादेश के मुद्दे पर आगे बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा,’अगर कोई हमें अलग करने आए तो प्रतिरोध करें. जो लोग कह रहे हैं कि वे हम पर कब्जा कर लेंगे, मैं उनसे कहती हूं कि स्वस्थ रहें, ठीक रहें. आप कब्जा करेंगे और हम बैठकर लॉलीपॉप खाएंगे, ऐसा मत सोचिए. हम अविभाजित भारत के हैं. सबके लिए अविभाजित. बांग्लादेश की राजनीति से हमारा कोई लेना-देना नहीं है. हमें किसी और उकसावे में नहीं आना चाहिए.’

‘किसी भी अत्याचार की निंदा करते हैं’
बता दें कि एक हफ्ते पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश से बात करने का आग्रह किया था. उन्होंने कहा था कि अगर पीएम मोदी को बात करने में कोई दिक्कत है तो विदेश मंत्री बांग्लादेश से बात करें. उन्होंने कहा था,’हम किसी भी जाति और धर्म पर किसी भी तरह के अत्याचार की निंदा करते हैं. अगर बांग्लादेश में इस तरह की चीजें चलती रहीं तो हम हमारे लोगों को वापस लेने के लिए तैयार हैं. हम आधी रोटी खाकर रहेंगे, लेकिन उन्हें खाने-पीने की कोई कमी नहीं होने देंगे.’

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...