22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'…जब तक रोहिंग्या यहां पर हैं, तब तक उनकी देखभाल करनी होगी',...

‘…जब तक रोहिंग्या यहां पर हैं, तब तक उनकी देखभाल करनी होगी’, उमर बोले- इंसान हैं, इंसान जैसा सलूक किया जाना चाहिए

Published on

नई दिल्ली

जम्मू कश्मीर में अवैध रूप से बसे रोहिंग्याओं को लेकर मामला गर्म है। जम्मू और उसके आसपास बड़ी संख्या में रोहिंग्या बसे हैं। इन्हें बिजली और पानी के कनेक्शन भी दिए गए हैं। हालांकि जम्मू जिला प्रशासन ने रोहिंग्याओं की बस्ती के बिजली व पानी के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए थे। यह काम एलजी मनोज सिन्हा के आदेश पर किया जा रहा था। वहीं इस बीच जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि यह तो आप उन्हें पूरी तरह हटा दीजिए, लेकिन अगर वह यहां पर रहेंगे तो हम उन्हें मार नहीं सकते।

हम उन्हें भूख या ठंड से मरने नहीं दे सकते- अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “”यह एक मानवीय मुद्दा है। केंद्र सरकार को तय करना चाहिए कि उनके बारे में क्या किया जाना है। अगर वे कर सकते हैं तो उन्हें उन्हें वापस भेजना चाहिए। अगर हम उन्हें वापस नहीं भेज सकते हैं, तो हम उन्हें भूख या ठंड से मरने नहीं दे सकते। जब तक वे यहां हैं। हमें उनकी देखभाल करनी होगी, हम उन्हें यहां नहीं लाए हैं।”

उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि अगर केंद्र सरकार की नीति बदल गई है, तो वे उन्हें जहां चाहें ले जाएं, लेकिन जब तक वे यहां हैं, उनके साथ जानवरों जैसा व्यवहार नहीं किया जा सकता। अब्दुल्ला ने कहा कि रोहिंग्या इंसान हैं और उनके साथ इंसानों जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए।

कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे- जावेद अहमद राणा
इससे पहले जम्मू कश्मीर के मंत्री जावेद अहमद राणा ने बयान दिया था कि कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। जावेद अहमद राणा ने कहा था, “सरकार प्रत्येक नागरिक को जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बाध्य है। हम मानवीय आधार पर रोहिंग्याओं के लिए तब तक पानी की सप्लाई सुनिश्चित करेंगे जब तक केंद्र सरकार उनके मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं ले लेती। हमारा कोई हक नहीं है कि हम किसी को पानी से दूर रखें।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...