22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने वाला अजमेर से गिरफ्तार, पूछताछ में...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने वाला अजमेर से गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ ये खुलासा

Published on

मुंबई,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है. 37 वर्षीय आरोपी ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन पर प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी भरा मैसेज दिया था. आरोपी की पहचान झारखंड निवासी मोहम्मद नदीम बेग मिर्जा के रूप में हुई है. उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाकर पूछताछ की जाएगी.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमारी जांच में पता चला है कि आरोपी मोहम्मद नदीम मिर्जा निजी फर्म में टर्नर के तौर पर काम करता है. वो इस बात से नाराज था कि उसके मालिक ने उसे शराब पीकर काम पर आने पर घर जाने को कहा था. गुस्से में आकर उसने शनिवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ धमकी भरा संदेश भेजा दिया था.

इस मामले में वर्ली पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने बताया कि तकनीकी सहायता की मदद से आरोपी को ट्रैक किया गया. इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम ने आरोपी को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार कर लिया. उसे पूछताछ की जा रही है. इसके बाद उसे अदालत में पेश करके आगे की कार्रवाई की मांग की जाएगी. फिलहाल जांच जारी है.

बताते चलें कि इससे पहले साल 2023 में हरियाणा में एक शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी. उसका धमकी भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के मोहाना गांव का रहने वाला था.

साल 2022 में केरल के एक शख्स ने प्रधानमंत्री मोदी को धमकी दी थी. आरोपी की पहचान जेवियर के रूप में हुई थी. उसने केरल बीजेपी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को भेजे पत्र में जान से मारने की धमकी दी थी. आरोपी ने पत्र में लिखा था, ”मोदी का हाल राजीव गांधी जैसा होगा.” मोदी उस समय केरल दौरे पर जाने वाले थे.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...