22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यअजमेर: हाई सिक्योरिटी जेल में ड्रोन मिलने से मचा हड़कंप, सफाई कर्मचारी...

अजमेर: हाई सिक्योरिटी जेल में ड्रोन मिलने से मचा हड़कंप, सफाई कर्मचारी की पड़ी थी नजर

Published on

अजमेर ,

राजस्थान के अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में एक छोटा ड्रोन मिलने से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जेल अधीक्षक पारसमल जांगिड़ ने बताया कि नियमित जांच के दौरान जेल के खाली हिस्से में यह ड्रोन मिला. ऐसा माना जा रहा है कि जेल में लगे जैमर के कारण ड्रोन का सिग्नल बाधित हुआ और वह गिर गया.

पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस बात की पड़ताल की जा रही है कि ड्रोन जेल तक कैसे पहुंचा और इसका उद्देश्य क्या था. जेल अधीक्षक ने बताया कि यह एक बेबी ड्रोन है, जिसका इस्तेमाल सामान्यतः फोटोग्राफी के लिए किया जाता है. हालांकि, जेल में आतंकियों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात अपराधियों के होने के कारण मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.

हाई-सिक्योरिटी जेल में मिला ड्रोन
राजस्थान की इस एकमात्र हाई सिक्योरिटी जेल में कई खतरनाक अपराधी और आतंकी बंद हैं, जिनमें बम ब्लास्ट और कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपी शामिल हैं. ड्रोन मिलने के बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है. पुलिस और जेल प्रशासन की टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रोन का इस्तेमाल कहीं किसी गैरकानूनी गतिविधि के लिए तो नहीं किया गया.

सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू की
इस मामले पर जेल के सफाईकर्मी की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है. उसने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि सुबह 11 बजे जब वो सफाई कर रहा था तो उसे ड्रोन पड़ा देखा. ड्रोन को जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. कहीं कोई हथियार या मोबाइल पहुंचाने की रेकी के लिए तो इसका इस्तेमाल तो नहीं की जा रहा था. मौके पर जेल डीआईजी समेत आला पुलिस अधिकारी भी पहुंचे. कैदियों के बैरकों और उनके मूवमेंट की भी जांच की गई. जेल में ड्रोन मिलने से सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीरता से ले रही हैं.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...