22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यकेंद्रीय मंत्री रंगदारी मामले में 'लव' वाला ट्विस्ट, बेटी के बॉयफ्रेंड के...

केंद्रीय मंत्री रंगदारी मामले में ‘लव’ वाला ट्विस्ट, बेटी के बॉयफ्रेंड के चक्कर में कैसे फंसा एक पिता

Published on

रांची

रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में दिल्ली पुलिस ने मिन्हाजुल अंसारी को गिरफ्तार किया है। मिन्हाजुल ने संजय सेठ को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। यह मामला कांके थाना क्षेत्र के गढ़ हुसीर होचर का है। मिन्हाजुल ने अपनी बेटी के प्रेमी मोइज को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी, लेकिन खुद ही फंस गया। मोइज ने अपनी प्रेमिका, जो मिन्हाजुल की बेटी है, को एक सिम कार्ड और मोबाइल दिया था। मिन्हाजुल ने उसी सिम से संजय सेठ को धमकी दी थी।

आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस को सौंप
संजय सेठ को धमकी भरा फोन आने के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई। जांच के बाद पता चला कि धमकी मिन्हाजुल अंसारी ने दी थी। दिल्ली पुलिस ने उसे रांची से गिरफ्तार किया। रांची की CJM कोर्ट ने उसे 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। मिन्हाजुल अंसारी गढ़ हुसीर होचर का रहने वाला है। उसने संजय सेठ से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। साथ ही, पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

मोइज अंसारी और उसके भाई को पुलिस ने अन्य मामले में किया गिरफ्तार
इस मामले में मोइज अंसारी को भी हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि जिस मोबाइल से धमकी दी गई है, वो उसने अपनी प्रेमिका को दिया है। इसके बाद पुलिस ने जांच की लेकिन उसकी संलिप्तता नहीं मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मोइज अंसारी को छोड़ दिया। हालांकि, एक पुराने जमीन विवाद मामले में मोइज और उसके भाई मिन्हाज अंसारी के खिलाफ वारंट जारी था। इसलिए रांची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामले पर क्या कहना है एसएसपी का?
रांची जिले के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी मिन्हाजुल ने अपनी बेटी के प्रेमी से बदला लेने के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी दी थी। मिन्हाजुल की बेटी को उसके प्रेमी मोइज ने मोबाइल और सिमकार्ड दिया था। प्रेम संबंध की जानकारी मिलने के बाद मिन्हाजुल ने मोइज से बदला लेने के लिए उसी मोबाइल से मैसेज किया था।

 

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...