22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यदेहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, टर्मिनल के बाथरूम में...

देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, टर्मिनल के बाथरूम में विस्फोटक छिपाने की सूचना

Published on

देहरादून:

देहरादून एयरपोर्ट के ईमेल आईडी पर टर्मिनल बिल्डिंग के बाथरूम में बम छुपाकर रखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। मेल सेंडर ने ईमेल आइडी पर बम थ्रेट का संदेश देकर लोगों को भी दहशत में डाल दिया। हालांकि छानबीन के बाद कोई बम नहीं मिला जिससे एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली।

पूर्व में भी एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइट में पांच बार बम होने की सूचना मिली है, लेकिन टर्मिनल भवन में बम की सूचना पहली बार मिली है जिससे काफी देर तक दहशतभरा माहौल बना रहा। आज 11.54 बजे एयरपोर्ट की ईमेल आईडी पर यह सूचना मिली थी। जिसके बाद एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात सीआइएसएफ के जवानों ने पूरा टर्मिनल बिल्डिंग खाली करा दिया और बम निरोधक दस्ते के साथ करीब डेढ़ घंटे सघन तलाशी अभियान चलाया।

हालांकि इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस जांच के दौरान देहरादून एयरपोर्ट पर कोई फ्लाइट नहीं पहुंची थी, जिस कारण कोई हवाई सेवा भी प्रभावित नहीं हुई।

जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के महाप्रबंधक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि रोहन सिंह नाम के व्यक्ति ने एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन के बाथरूम में एक काले बैग में बम रखे होने की मेल की थी। जिस पर सूचना के तत्काल बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया।

मिश्रा ने बताया कि सीआइएसएफ जवानों ने पूरे टर्मिनल बिल्डिंग को खाली कराया। एयरपोर्टकर्मियों, एयरलाइंस कर्मी और यात्रियों को टर्मिनल भवन से दूर कार पार्किंग स्टैंड में भेज दिया गया। उसके बाद पूरे टर्मिनल बिल्डिंग में करीब डेढ़ घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

तलाशी अभियान के बाद पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद एयरपोर्ट स्टाफ और यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में भेजा गया। बता दें कि इससे पहले भी पांच बार देहरादून एयरपोर्ट आने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना एयरपोर्ट के एक्स हैंडल पर मिल चुकी है। उस दौरान भी तलाशी अभियान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...