26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'आंखें सेंकने जा रहे हैं…', नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर...

‘आंखें सेंकने जा रहे हैं…’, नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर लालू यादव का विवादास्पद बयान

Published on

नई दिल्ली

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही महिलाओं से संवाद करने के लिए यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। विपक्षी दल आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव और लालू यादव ने नीतीश की यात्रा पर सवाल उठाए हैं। लालू प्रसाद ने जहां नीतीश कुमार पर तंज कसा है, वहीं तेजस्वी यादव ने इसे फिजूलखर्ची बताया है।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है। लालू यादव ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान नीतीश की यात्रा पर कहा, “बढ़िया है नीतीश कुमार जा रहे हैं, वो तो नैन सेंकने जा रहे हैं।”

लालू यादव मानसिक रूप से बीमार हैं- बीजेपी
आरजेडी प्रमुख लालू यादव की सीएम नीतीश कुमार की यात्रा पर की गई टिप्पणी पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “लालू प्रसाद का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार बिहार की महिलाओं के साथ बातचीत करने जा रहे हैं और जिस तरह के शब्द लालू प्रसाद ने इस्तेमाल किए हैं, हम जानते थे कि वह शारीरिक रूप से बीमार हैं लेकिन अब हम कह सकते हैं कि वह मानसिक रूप से भी बीमार हैं। उनका इलाज करने की जरूरत है।”

नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा
यह यात्रा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नीतीश कुमार इस यात्रा के दौरान अलग-अलग जिलों में जाकर महिलाओं से बातचीत करेंगे। वे जानना चाहेंगे कि सरकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं की क्या राय है। साथ ही आने वाले चुनावों में महिला मतदाताओं का रुझान क्या है, यह भी समझने की कोशिश करेंगे। नीतीश इस यात्रा के जरिए महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इस दौरान वह खुद जाकर महिलाओं की समस्याएं और सुझाव सुनेंगे। इस यात्रा के जरिए सीएम महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर सकते हैं। महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण के मुद्दे पर भी इस दौरान चर्चा हो सकती है।

नीतीश की यात्रा पर विपक्ष हमलावर
नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा को लेकर विपक्ष उन पर हमलावर है। तेजस्वी यादव का कहना है कि सरकार जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल कर रही है। उनका आरोप है कि बिहार के खजाने का पैसा राजनीतिक यात्राओं पर बर्बाद किया जा रहा है

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...