26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबिजनौर के गैंग ने किया था कॉमेडियन को किडनैप, 100 से ज्यादा...

बिजनौर के गैंग ने किया था कॉमेडियन को किडनैप, 100 से ज्यादा CCTV खंगालने के बाद हुई पहचान

Published on

मेरठ में दो दिसंबर को इवेंट के नाम पर दिल्ली से हरिद्वार जा रहे कॉमेडियन सुनील पाल के साथ किडनैपिंग की घटना का कनेक्शन बिजनौर से जुड़ा हुआ है. सुनील पाल को किडनैप करने वाले दोनों युवक लवी और अर्जुन कर्णवाल बिजनौर शहर के रहने वाले हैं. मेरठ पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने और ज्वेलर्स के यहां से खरीदारी के दौरान उनकी वीडियो अपने कब्जे में लेने के बाद उनकी पहचान की है.

सोमवार देर रात मेरठ पुलिस की टीम बिजनौर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ कई जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान दोनों के फोटो दिखाकर स्थानीय पुलिस से पहचान कराई गई, जिनकी पहचान रवि और अर्जुन के रूप में हुई है. पुलिस ने बिजनौर से करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया, जिनको अपने साथ मेरठ ले गई है. ये युवक लवी और अर्जुन के साथी बताए जा रहे हैं, लेकिन बिजनौर पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही कि हिरासत में लिए गए युवकों में लवी और अर्जुन भी शामिल है या नहीं. हालांकि इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवक बिजनौर शहर के ही रहने वाले हैं. इस मामले पर पुलिस ने मौखिक रूप से पुलिस की देर रात मेरठ की पुलिस के छापेमारी करने और कुछ लोगों को हिरासत में लेने की पुष्टि की है, लेकिन ऑन कैमरा पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रही है. फिलहाल इस घटना के बाद बिजनौर पुलिस भी इन दोनों की आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है.

2 दिसंबर को हुआ था कॉमेडियन का अपहरण
बता दें कि 2 दिसंबर को कॉमेडियन सुनील पाल को उसे समय मेरठ में किडनैप कर लिया था, जब वह हरिद्वार में एक इवेंट में भाग लेने के लिए मुंबई से फ्लाइट के द्वारा दिल्ली आए थे और दिल्ली से इवेंट मैनेजर द्वारा भेजी गई कार से वह मेरठ होते हुए हरिद्वार जा रहे थे. इस दौरान वह मेरठ में एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे जहां पर तीन लोग उनके पास आए और उन्होंने खुद को सुनील पाल का फैन बताते हुए उनसे बातचीत शुरू कर दी और इस दौरान बताया कि उन्होंने एक नई कर खरीदी है देखिए अंदर से कितनी लग्जरी है और वह अंदर से कार दिखाने के बहाने सुनील पाल को कार के अंदर ले गए और वहां पर उनको गाड़ी में बंद किडनैप कर लिया.

करीब चार घंटे तक मेरठ की सड़कों पर घुमाया
करीब चार घंटे तक उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें कार में ही मेरठ में घुमाते रहे. इस दौरान उन्होंने सुनील पाल से फिरौती भी मांगी और फिरौती के लिए अपने घर पर फोन करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन सुनील पाल ने घर पर परिजनों के घबराने की बात कहकर फोन नहीं किया और अपने दोस्तों से रकम मंगाकर देने की बात की. इसके बाद दोनों बदमाशों ने मेरठ के बेगम पुल पर आकाश गंगा ज्वेलर्स से चार लाख और जवाहर क्वार्टर क्षेत्र में अक्षित ज्वेलर्स के यहां से 2:15 लख रुपए के जेवरात खरीदे और उनके बिल भी कॉमेडियन सुनील पाल के नाम पर ही बनवाए गए और सुनील पाल का ही आधार और पैन कार्ड की कॉपी यहां पर जमा की गई और सुनील पाल के मोबाइल से ही ज्वेलर्स को ऑनलाइन भुगतान भी किया गया. इसके बाद यह दोनों बदमाश सुनील पाल को मेरठ में छोड़कर फरार हो गए.

मेरठ से मुंबई पहुंचकर दी थी सुनील ने जानकारी
मेरठ से वापस मुंबई पहुंचे सुनील पाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने साथ मेरठ में हुई किडनैपिंग की हुई घटना की जानकारी पुलिस और अपने फैंस को दी. इसके बाद मेरठ पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए किडनैपर्स की तलाश शुरू की. मेरठ के 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस ने दोनों किडनैपर्स की पहचान कर ली है और बीती रात उनकी तलाश में बिजनौर के कई स्थानों पर स्थानीय पुलिस को लेकर छापेमारी की और इस दौरान आधा दर्जन युवकों को उठाकर मेरठ पुलिस अपने साथ ले गई है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...