26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यक्या शिंदे के साथ अजित पवार को भी झटका देंगे सीएम फडणवीस,...

क्या शिंदे के साथ अजित पवार को भी झटका देंगे सीएम फडणवीस, मुस्लिम चेहरे को जगह मिलने की उम्मीद बेहद कम

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद अब देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल विस्तार पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिमंडल के सहयोगियों की शपथ होने के संकेत दिए थे। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से नागपुर में शुरू होगा। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण 12 दिसंबर की जानकारी सामने आई थी लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं है। इस बीच 14 दिसंबर की नई तारीख सामने आई है। सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण में थोड़ा विलंब भी हो सकता है। इसकी वजह है कि फडणवीस प्रचंड जीत के बाद मंत्रिमंडल में साफ-सुथरे चेहरों को शामिल रखने के पक्ष में हैं। पिछली सरकार में 10 कैबिनेट की 10 बर्थ बीजेपी और 9-9 बर्थ शिवसेना और एनसीपी के पास थीं। सूत्रों की मानें तो फडणवीस की इच्छा कुछ ही मंत्रियों को रिपीट करने की है।

महायुति की पिछली सरकार में कौन-कौन था मंत्री?
क्र सं. नाम पार्टी
1 राधाकृष्ण विखे पाटिल बीजेपी
2 सुधीर मुनगंटीवार बीजेपी
3 चंद्रकांत दादा पाटिल बीजेपी
4 विजय कुमार गावित बीजेपी
5 गिरीश महाजन बीजेपी
6 गुलाबराव पाटिल शिवसेना
7 दादाजी भुसे शिवसेना
8 संजय राठोड़ शिवसेना
9 सुरेश खडसे बीजेपी
10 उदय सामंत शिवसेना
11 तनाजी सावंत शिवसेना
12 रवींद्र चव्हाण बीजेपी
13 अब्दुल सत्तार शिवसेना
14 दीपक केसरकर शिवसेना
15 अतुत सावे बीजेपी
16 शंभूराज देसाई शिवसेना
17 मंगल लोढ़ा बीजेपी
18 छगन भुजबल एनसीपी
19 दिलीप वलसे पाटिल एनसीपी
20 धनजंय मुंंडे एनसीपी
21 हसन मुश्रीफ एनसीपी
22 धर्मराव अत्राम एनसीपी
23 अदिति तटकरे एनसीपी
24 संजय बनसोडे एनसीपी
25 अनिल पाटिल एनसीपी

पिछली सरकार में थे कुल 28 मंत्री
महायुति के पहले कार्यकाल में सीएम एकनाथ शिंदे और दोनों डिप्टी सीएम को मिलाकर कुल 28 सदस्य मंत्रिमंडल में थे। इनमें से सभी चुनाव में जीतकर वापस लौटे हैं। ऐसे में सभी फिर से मंत्री बनने के इच्छुक हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के करीब पांच नेताओं (चार मंत्री भी) को फडणवीस मंत्रिमंडल में लेने के इच्छुक नहीं है। इसे शिंदे के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। यह भी चर्चा है कि शिंदे ऐसी स्थिति में कुछ नए चेहरों के नाम आगे कर सकते हैं। मंत्रिमंडल में किसे-किसे जगह मिलेगी? इस चर्चा के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि हो सकता है कि फडणवीस की टीम में अजित पवार की एनसीपी के बड़े नेताओं में शामिल छगन भुजबल और हसन मुश्रीफ को भी जगह न मिले।

शून्य हो सकती है भागीदारी
अगर ऐसा हुआ तो फिर फडणवीस के मंत्रिमंडल में मुस्लिमों की भागीदारी शून्य हो सकती है। शिंदे की सरकार में शिवसेना से अब्दुल सत्तार और एनसीपी के कोटे से हसन मुश्रीफ मंत्री थी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि फडणवीस ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहते हैं जिससे हिंदुत्व का एजेंडा प्रभावित हो। ऐसी स्थिति में संभव है कि फडणवीस कैबिनेट में किसी मुस्लिम विधायक को मौका न मिले। 2024 महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों में सिर्फ 10 मुस्लिम विधायक चुने गए हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में जीते मुस्लिम विधायक
1.असलम शेख, मलाड वेस्ट, कांग्रेस
2. अमीन पटेल, मुंबादेवी, कांग्रे
3. साजिद खान पठान, अकोला वेस्ट, कांग्रेस
4. सना मलिक, अनुशक्ति नगर, एनसीपी
5. मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल, मालेगांव सेंट्रल, AIMIM
6. हसन मुश्रीफ, कागल, एनसीपी
7.रईस शेख, भिवंडी ईस्ट, समाजवादी पार्टी
8. अबु आसिम आजमी, मानखुर्द शिवाजी नगर, समाजवादी पार्टी
9. अब्दुल सत्तार, सिलोड, शिवसेना
10. हारून खान, वर्सोवा, शिवसेना यूबीटी

MVA के सात, महायुति के तीन
इनमें एमवीएम के सात और महायुति के तीन विधायक हैं। दो विधायक अजित पवार की एनसीपी और 1 विधायक एकनाथ शिंदे की शिवसेना से हैं। ऐसी संभावना है कि फडणवीस ‘एक हैं तो सेफ हैं’ स्लाेगन पर आगे बढ़ते हुए मुस्लिम चेहरे को शामिल करने से परहेज कर सकते है। अब देखना यह है कि छगन भुबबल और हसन मुश्रीफ का नाम खारिज होने पर अजित पवार क्या स्टैंड लेते हैं क्योंकि ये दोनों उनकी पार्टी के कद्दावर नेता हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि फडणवीस इस स्थिति में है कि वह डेयरिंग दिखा सकते हैं। बीजेपी ने महाराष्ट्र की 149 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया था।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...