26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यओडिशा : रिश्वत ले रही थी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय की महिला क्लर्क, विजिलेंस...

ओडिशा : रिश्वत ले रही थी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय की महिला क्लर्क, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Published on

भुवनेश्वर,

ओडिशा के भुवनेश्वर में सतर्कता विभाग ने मंगलवार को एक महिला जूनियर क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया. एक दिन पहले ही वो महिला कर्मचारी सब-रजिस्ट्रार के कार्यालय में 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ी गई थी. विभाग की ओर से एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. सतर्कता विभाग ने यहां जारी बयान में बताया कि भुवनेश्वर में खंडगिरी के सब-रजिस्ट्रार के कार्यालय में जूनियर क्लर्क के रूप में कार्यरत महिला को ओडिशा सतर्कता विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा.

पीटीआई के मुताबिक, सतर्कता विभाग के बयान में कहा गया कि उप-भूखंड के पंजीकृत बिक्री विलेख (आरएसडी) के निष्पादन के लिए एक व्यक्ति से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है. विभागीय बयान में कहा गया है कि उसे सोमवार को हिरासत में लिया गया और मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता पैसे देने गई और सतर्कता अधिकारियों ने आरोपी महिला कर्मचारी को उसके कार्यालय कक्ष में पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. उसके कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई और गवाहों की मौजूदगी में वो रकम जब्त कर ली गई.

इसके बाद, भुवनेश्वर के ओल्ड टाउन में महिला के आवास और उसके कार्यालय कक्ष में एक साथ तलाशी ली गई. इसके अलावा, भ्रष्टाचार निरोधक सतर्कता अधिकारियों ने उप-पंजीयक कार्यालय से 15 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं. कार्यालय के अन्य कर्मचारियों की जांच भी की जा रही है और भारी मात्रा में बरामद नकदी के स्रोत की पुष्टि की जा रही है

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...