12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलशेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ... विस्फोटक बैटिंग से रहाणे ने मचाया कोहराम,...

शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ… विस्फोटक बैटिंग से रहाणे ने मचाया कोहराम, 27 गेंद में ठोकी फिफ्टी

Published on

अलुर

भारतीय टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे अपनी दमदार बल्लेबाजी से घरेलू क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं। अजिंक्य रहाणे फिलहाल मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं। मुंबई की तरफ से टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गदर मचा दिया था। विदर्भ के खिलाफ अलुर में खेले गए इस मैच में रहाणे ने सिर्फ 27 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। रहाणे सिर्फ अपने अर्धशतक तक ही नहीं रुके उन्होंने विदर्भ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 84 रनों की पारी खेली।

इस बेहतरीन पारी में रहाणे ने कुल 45 गेंद का सामना किया, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के भी लगाए। रहाणे के इस कमाल की बल्लेबाजी से ही विदर्भ की टीम आसानी से फाइनल में अपनी जगह बना ली। रहाणे से पहले मुंबई के लिए पृथ्वी शॉ ने भी तेज तर्रार पारी खेलते हुए सिर्फ 26 गेंद में 49 रनों की खेली, जिससे टीम ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया।

4 गेंद पहले ही मुंबई ने जीत लिया मुकाबला
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मुंबई के खिलाफ विदर्भ की टीम ने भी दमदार बल्लेबाजी की। विदर्भ ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 222 रनों का एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। विदर्भ की तरफ से अथर्व तायडे और अपूर्व वानखेड़े ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी अपना दम दिखाया।

हालांकि, इसके जवाब में मुंबई की बैटिंग की कमाल की रही। मुंबई के लिए एक पृथ्वी शॉ ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई तो दूसरी ओवर अजिंक्य रहाणे का तूफान देखने को मिला। रही सही कस आखिरी में शिवम दुबे और सूर्यांश शेदगे ने पूरा कर दिया। शिवम ने 22 गेंद में 37 रन बनाए जबकि सूर्यांश ने सिर्फ 12 गेंद में 36 रन कूट कर मुंबई को 4 गेंद पहले ही 4 विकेट से जीत दिला दी।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...