12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल26 गेंद 9 बाउंड्री 49 रन... ये पृथ्वी शॉ की आंधी है,...

26 गेंद 9 बाउंड्री 49 रन… ये पृथ्वी शॉ की आंधी है, तूफानी पारी से टीम को पहुंचाया फाइनल में

Published on

अलुर

हाल ही में पृथ्वी शॉ को जब इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में नहीं खरीदा गया था तो उन्हें लेकर खूब बातें हुई। कहा जाने लगा का कि पृथ्वी शॉ का करियर खत्म हो गया है। उनकी फिटनेस खराब है और वह टीम इंडिया में कभी वापसी नहीं कर पाएंगे, लेकिन पृथ्वी शॉ हार नहीं मान रहे हैं। पृथ्वी घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन सेमीफाइनल मैच में उन्होंने जो किया उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

विदर्भ के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में पृथ्वी ने अपना वो रूप दिखाया, जिससे उन्हें पहचान मिली थी। पारी की शुरुआत करते हुए पृथ्वी ने मुंबई के लिए दमदार अंदाज में 49 रनों की पारी खेली। दुर्भाग्यशाली रहे की उनका अर्धशतक पूरा नहीं हो पाया। पृथ्वी ने अपनी इस 49 रनों की पारी में सिर्फ 26 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के भी लगाए। उनकी इस दमदार पारी से ही मुंबई की टीम आसानी से जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

मुंबई ने विदर्भ 6 विकेट से दी करारी मात
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में विदर्भ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, मुंबई के बल्लेबाजों के आगे विदर्भ का ये स्कोर बौना साबित हुआ और टीम ने 4 गेंद रहते ही 224 रन बनाकर 6 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया था। इस तरह मुंबई फाइनल में पहुंच गई।

मुंबई के लिए बल्लेबाजी में पृथ्वी शॉ के अलावा अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भी अपना कमाल दिखाया। रहाणे ने तूफानी अंदाज में सिर्फ 45 गेंद में 84 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में रहाणे ने 10 चौके 3 बेहतरीन छक्के लगाए। रहाणे के आउट होने के बाद शिवम दुबे और सूर्यांश शेदगे ने तेजतर्रार बैटिंग कर विदर्भ का काम तमाम कर दिया।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...