12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलफीफा विश्व कप 2034 के मेजबान का हुआ ऐलान, सऊदी अरब में...

फीफा विश्व कप 2034 के मेजबान का हुआ ऐलान, सऊदी अरब में लगेगा फुटबॉल का महाकुंभ

Published on

ज्यूरिख

फुटबॉल की सबसे बड़ी संस्था फीफा ने ऐलान किया है कि सऊदी अरब 2034 में होने वाले विश्व कप आयोजन करेगा। इसके अलावा 2030 फीफा विश्व कप की भी घोषणा की गई है। 2030 विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को में होगा। इसकी घोषणा फीफा के अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो की है। सऊदी अरब के लिए मेजबानी को लेकर किसी तरह की चुनौती नहीं मिली। ज्यूरिख फीफा विश्व कप के लिए हुई बैठक में 200 से अधिक सदस्य देशों ने सर्वसम्मती से इसकी मंजूरी दी।

सऊदी अरब की मेजबानी की घोषणा करते हुए फीफा के अध्यक्ष इनफैनटिनो ने कहा, ‘हम फुटबॉल को और अधिक देशों में लाने की कोशिश कर रहे हैं। फीफा विश्व कप में हम अधिक से अधिक टीमों की भागीदारी चाहते हैं।’ इसके साथ ही फीफा और सऊदी अधिकारियों ने कहा है कि 2034 विश्व कप की मेजबानी से महिलाओं के लिए स्वतंत्रता और अधिकारों का विस्तार सहित महत्वपूर्ण बदलाव लगाया जाएगा।केट का नामोनिशान मिट जाएगा? समझें कैसे भारत की जाल में फंस गया है

महिला फुटबॉल विश्व कप कप भी हुई घोषणा
ज्यूरिख में हुई बैठक में महिला फीफा विश्व कप की मेजबानी को लेकर भी घोषणा की गई। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने मंगलवार को घोषणा की कि 2027 में होने वाला महिला विश्व कप ब्राजील में 24 जून से 25 जुलाई तक खेला जाएगा। यह पहला अवसर होगा जबकि दक्षिण अमेरिका के किसी देश में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महिला विश्व कप में कुल 32 टीम भाग लेंगी।

स्पेन इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है। उसने 2023 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले गए महिला विश्व कप को जीता था। संभावना है कि फीफा अगले साल टूर्नामेंट के लिए ब्राजील के मेजबान शहरों और स्टेडियमों की घोषणा करेगा। कुल 12 स्टेडियमों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है जिनमें 2014 में पुरुष विश्व कप के मैचों मेजबानी करने वाले कई स्टेडियम भी शामिल हैं।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...