12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलगाबा टेस्ट के पहले दिन स्टेडियम में दिखी सारा तेंदुलकर, उनके लुक्स...

गाबा टेस्ट के पहले दिन स्टेडियम में दिखी सारा तेंदुलकर, उनके लुक्स को देखकर नजरें हीं हटा पाएंगे

Published on

ब्रिस्बेन:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजी का फैसला किया। खेल अपने समय से शुरू हुआ, लेकिन पहले ही घंटे में बारिश ने अपनी दखल दे दी और खिलाड़ियों को पवेलियन वापस जाना पड़ा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस भिड़ंत को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक आए थे, लेकिन बारिश ने उनका मजा किरकिरा कर दिया।

टीम इंडिया की इस टक्कर को देखने के लिए भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी स्टेडियम में नजर आई। बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाने के कारण सारा भी काफी निराशा दी। ऐसा पहली बार नहीं है जब सारा तेंदुलकर टीम इंडिया को चीयर करने स्टेडियम में मैच देखने आई हैं। इससे पहले भी सारा को कई बार भारतीय टीम के मुकाबले के दौरान स्टेडियम में स्पॉट किया गया है।

बारिश की भेंट चढ़ गया गाबा टेस्ट मैच का पहला दिन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट के पहले दिन का रोमांच बारिश की भेंट चढ़ गया। खेल के पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवर डाला जा सका। इसके बाद लगातार बारिश के कारण समय से पहले लंच ब्रेक की घोषणा कर दी गई। लंच ब्रेक के बाद भी बारिश ने रुकने के नाम नहीं लिया। नतीजा ये हुआ कि टी ब्रेक के बाद अंपायर ने पहले दिन के खेल की समाप्ति का ऐलान कर दिया।

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा और नाथन मैक्स्वीनी ने पारी की शुरुआत की थी। ऑस्ट्रेलिया ने बारिश के कारण खेल रुकने तक बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाए। ऐसे में उम्मीद है कि खेल के दूसरे दिन बिना किसी बाधा के मैच पूरा हो सके।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...