27.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यअमित शाह के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पीलीभीत और बुलंदशहर में 100...

अमित शाह के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पीलीभीत और बुलंदशहर में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on

पीलीभीत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के बाद अब यूपी की राजनीतिक हलचल तेज है। तमाम राजनीतिक पार्टियों अमित शाह के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर पीलीभीत में भी सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता जैसे ही कलेक्ट्रेट की तरफ जाने लगे तभी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने 100 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को गाड़ियों में ठूस कर गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल संसद सत्र के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर बयान दिया था, उनके बयान की निंदा लगातार विपक्ष के स्तर से की जा रही है। पहले कांग्रेस ने पूरे मामले को लेकर प्रदर्शन किया,अब समाजवादी पार्टी भी बाबा साहब के अपमान का आरोप लगाकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। राष्ट्रीय आवाहन पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से ही पार्टी कार्यालय पर एकत्र हो रहे थे। प्रदर्शन की आशंका के चलते सुबह से सपा कार्यालय को पुलिस ने भी छावनी में तब्दील कर रखा था।

पुलिस लाइन में नजरबंद सपा कार्यकर्ता
दोपहर के समय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हाथ में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की फोटो लेकर कलेक्ट्रेट की ओर जाने लगे। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस में रोकने का प्रयास किया तो सपा कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प हो गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रस्सी के सहारे रोकने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।

लगातार आक्रामक हो रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गाड़ियों में ठूस कर गिरफ्तार कर दिया। इस दौरान महिला सपा कार्यकर्ता भी पुलिस को गिरफ्तारी देने के लिए आ गया है। 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए पुलिस लाइन में नजर बंद कर दिया। पुलिस लाइन परिसर में गिरफ्तार हुए सपा कार्यकर्ता लगातार भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

भाजपा पुलिस बल का प्रयोग कर रही
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने संविधान रचयिता का अपमान करने का काम किया है। कहा कि उनको इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन रोकने के लिए भाजपा पुलिस का प्रयोग कर रही है जो कि गलत है। प्रदर्शन का अधिकार हर किसी को है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस के दम पर भाजपा प्रदर्शन कार्यों की आवाज नहीं दबा पाएगी।

पुतला छीनकर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
बुलंदशहर में भी सपा का आक्रोश देखने को मिला। समाजवादी पार्टी बुलंदशहर जिलाध्यक्ष मतलूब अली के निर्देशन में सपा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। अमित शाह के इस्तीफे के साथ बर्खास्तगी की मांग भी की। यहां पुतला फूंकने ले जाते हुए सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। इसमें कई पुलिसकर्मी जमीन पर गिर गए। इसके बाद पुतला छीनकर सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...