27.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यबिहार : पहले थूक चटवाया, फिर लाठी-बेल्ट से पीटा, तीन दोस्तों ने...

बिहार : पहले थूक चटवाया, फिर लाठी-बेल्ट से पीटा, तीन दोस्तों ने युवक से की दरिंदगी और फिर…

Published on

मुजफ्फरपुर,

बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. घटना नगर थाना क्षेत्र के एमएसकेबी कॉलेज मैदान के पीछे की है, जहां तीन बदमाशों ने लात, बेल्ट और डंडे से युवक को पीटने के बाद उससे कान पकड़कर उठक-बैठक कराई. वहीं, पीड़ित युवक के परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है.

जानकारी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के एमएसकेबी कॉलेज मैदान के पीछे एक युवक से पहले थूक चटवाया. फिर बुरी तरह पिटाई की गई और उससे उठक-बैठक कराई. इसके बाद वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया गया. वीडियो वायरल होने पर पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी हुई. पीड़ित की मां ने थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

वहीं, वायरल वीडियो में दिख रहा है कि तीन लड़के एक युवक को थूक चटवा रहे हैं और उसकी पिटाई कर रहे हैं. वे उससे कान पकड़कर उठक-बैठक भी करवा रहे हैं. इस दौरान लोगों की काफी भीड़ भी जमा हो गई है. इस दौरान कुछ लड़के युवक की पिटाई कर रहे हैं और एक मोबाइल से वीडियो बना रहा है. पीड़ित की पहचान नगर थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है.

15 दिन के अंदर जान से मारने की धमकी
इस मामले में पीड़ित की मां ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन के अनुसार क्लब रोड में रहने वाला पीड़ित 16 दिसंबर को घर से बाहर कुछ घरेलू काम से गया था. इसी दौरान बनारस बैंक के पास रहने वाले सैफ, इमरान, महफूज समेत 5 लड़कों ने पीड़ित को घेर लिया और एमएसकेबी के पास ले जाकर खेत में बेल्ट और डंडे से बेरहमी से पीटा. इसके बाद कहा कि 15 दिन के अंदर जान से मार देंगे.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
नगर थाना प्रभारी शरत कुमार ने बताया कि मारपीट के वीडियो के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...