29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यपंजाब: मोहाली में बहुमंजिला इमारत ढही, कई लोगों के फंसे होने की...

पंजाब: मोहाली में बहुमंजिला इमारत ढही, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Published on

चंडीगढ़

पंजाब में मोहाली के सोहाना इलाके में शनिवार शाम एक बहुमंजिला इमारत ढह गई। बचाव अभियान जारी है, लेकिन यह साफ नहीं है कि मलबे में लोग दबे हैं या नहीं, लेकिन प्रशासन को संदेह है कि मलबे के अंदर कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पास में एक बेसमेंट खोदे जाने के बाद इमारत ढह गई। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

सोहाना गांव के पूर्व सरपंच परविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें पता चला है कि एक जिम को नुकसान पहुंचा है और घटना के समय कुछ युवा जिम के अंदर थे। उन्होंने कहा कि अभी तक हमें नहीं पता कि क्या हुआ है। हम देख रहे हैं कि कोई फंसा हुआ है या नहीं और प्रशासन से बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह करते हैं।

मोहाली के डीसी के क्या बोले?
मोहाली की डिप्टी कमिश्नर (डीसी) आशिका जैन को संदेह है कि इमारत के नीचे कुछ लोग दबे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि डीसी और एसएसपी की ओर से बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है और यह बचाव का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है। जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एनडीआरएफ की मांग भेजी है। कीमती जान बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

ऑपरेशन जारी
मोहाली के एसएसपी दीपक पारीक ने कहा कि ऑपरेशन जारी है। हमें इस बात का कोई अनुमान नहीं है कि वहां कितने लोग फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर हैं। इस दुर्घटना के पीछे के कारणों की जांच की जाएगी।

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...