10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यगुरुग्राम: अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की तलाश शुरू,...

गुरुग्राम: अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की तलाश शुरू, मकान मालिकों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

Published on

गुरुग्राम

बिना पुलिस को सूचना दिए गुरुग्राम में विदेशियों को फ्लैट किराये पर दिए जा रहे हैं। पुलिस जांच में पहले इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। एक बार फिर गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत, वेरिफिकेशन के बिना रहने वाले किरायेदारों और मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

गुरुग्राम में विशेष अभियान चलाया जाएगा
पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर गुरुग्राम में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को चेक किया जा रहा है। झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, होटलों में विशेष रूप से चेकिंग की जा रही है। अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। यदि किसी ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किरायेदार रखा होता तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी से अपील कर रही है कि किरायेदारों, घरों में काम करने वालों, होटल में काम करने वालों का वेरिफिकेशन जरूर कराएं।

रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या बढ़ती जा रही
वहीं सरकार को शक है कि मुस्लिम बाहुल्य मेवात (नूंह) में रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या बढ़ती जा रही है। मेवात में कुछ लोग इन रोहिंग्या मुसलमानों को शरण दे रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद ने भी सरकार के आगे शिकायत की कि यह रोहिंग्या देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इनके बारे में पूरी जानकारी के बगैर इन्हें रोकना मुमकिन नहीं। ऐसे में इन्हें बाहर निकाला जाना चाहिए और तब तक पूरी सख्ती बरती जानी चाहिए। हरियाणा सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, पूरे प्रदेश में 600 से 700 परिवार रोहिंग्या मुसलमानों के हैं। अकेले मेवात में करीब दो हजार रोहिंग्या रहते हैं।

Latest articles

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...

दादाजी धाम मंदिर में प्रदोष व्रत पर गूँजा ‘ॐ नमः शिवाय’, श्रद्धाभाव से हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार को ज्येष्ठ माह...

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...