10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यबनारस में चिपकी... समस्तीपुर में हटती, जैकेट उतारते ही 'बेचारी' के साथ...

बनारस में चिपकी… समस्तीपुर में हटती, जैकेट उतारते ही ‘बेचारी’ के साथ मुजफ्फरपुर में खेल हो गया

Published on

मुजफ्फरपुर

बिहार में शराबबंदी के बाद तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। पहले कंटेनर, दूध के टैंकर, आलू की बोरियों में शराब छिपाकर लाई जाती थी। अब तस्करों ने डिजाइनर कपड़े तैयार करवा लिए हैं, जिनमें शराब की बोतलें छिपाई जा सकती हैं। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर हुई एक घटना से इस नए तरीके का खुलासा हुआ है।

गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन से जा रहे थे समस्तीपुर
दरअसल, रेल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर शराब लेकर गोंदिया एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी अलर्ट हो गई। आने-जाने वाली ट्रेनों पर नजर रख रही थी। शनिवार अहले सुबह गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरपुर पहुंची। जीआरपी ने इस ट्रेन से 6 लोगों को शक के आधार पर पकड़ा और इनकी तलाशी ली। सभी के पास से पुलिस को भारी मात्रा में शराब मिले।

समस्तीपुर के रहने वाले हैं तस्कर
गिरफ्तार तस्कर समस्तीपुर के रहने वाले हैं। ये लोग गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह के समय पुलिस की नजर से बचने के लिए इन्होंने रात की ट्रेन चुनी थी। तस्करों ने शरीर से चिपके हुए खास तरह के कपड़े पहन रखे थे। इन कपड़ों में शराब की बोतलें छिपाई गई थीं। ऊपर से जैकेट पहनकर ये लोग आम यात्रियों की तरह दिख रहे थे। पिट्ठू बैग की जगह इस तरीके का इस्तेमाल करके ये पुलिस को चकमा देना चाहते थे।

खास किस्म के फौजी रंग का कपड़ा
जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पकड़े गए छह तस्कर नए साल में बिक्री के लिए शराब ला रहे थे। इसके लिए एक खास किस्म के फौजी रंग का कपड़ा बनवाया था। उसके अंदर पूरे बाडी में शराब छिपाकर उसके ऊपर जैकेट पहन कर ला रहे थे। इसकी खुफिया जानकारी मिलने पर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सुबह करीब पांच बजे जनरल बोगी चेक करने पर इन सभी को पकड़ा गया।

पकड़े गए तस्करों के नाम
पकड़े गए तस्करों में चंद्रभूषण कुमार उर्फ मिठ्ठू, संजय पासवान, प्रभात कुमार सिन्हा, सुमन कुमार, नरेश कुमार राम और अमरजीत कुमार शामिल हैं। चंद्रभूषण कुमार और सुमन कुमार समस्तीपुर जिले के खानापुर थाना क्षेत्र के हासोपुर गांव के रहने वाले हैं। संजय पासवान वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहदीनीपुर के निवासी है। प्रभात कुमार सिन्हा और अमरजीत कुमार समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Latest articles

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...

दादाजी धाम मंदिर में प्रदोष व्रत पर गूँजा ‘ॐ नमः शिवाय’, श्रद्धाभाव से हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार को ज्येष्ठ माह...

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...