10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार होश में नहीं, उन्हें लोगों ने कैद कर लिया है,...

नीतीश कुमार होश में नहीं, उन्हें लोगों ने कैद कर लिया है, अधिकारी चला रहे हैं सरकार: तेजस्वी यादव

Published on

नई दिल्ली,

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी लीडर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, “बिहार में कोई सरकार नहीं है, जो सरकार है उसको होश नहीं है. चिराग पासवान, जीतनराम मांझी या दोनों मुख्यमंत्री हों, पहले ये कहा करते थे कि मुख्यमंत्री जी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है.” तेजस्वी ने आगे कहा, “बिहार में अब यह स्थिति आ गई है कि चर्चा करना पड़ेगा कि सरकार है भी या नहीं है. अगर है, तो माननीय मुख्यमंत्री जी को लीड करना चाहिए.”

‘रिटायर्ड अधिकारी चला रहे सरकार…’
पूर्व डिप्टी सीएम ने आगे कहा, “वो किसी भी मुद्दे पर जिम्मदारी नहीं ले रहे हैं. चंद रिटायर्ड अधिकारी और दिल्ली-पटना के कुछ नेता सरकार चला रहे हैं. उन लोगों को अपना देखना है, बीजेपी से तालमेल है.” उन्होंने सूबे की सरकार पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि बिहार की जनता को छोड़ दिया गया है. मुख्यमंत्री न तो मीडिया से, न सदन के अंदर औ न ही बाहर, कहीं बात नहीं कर रहे हैं. उन्होंने केजरीवाल की चिट्ठी का जवाब भी नहीं दिया.

‘सच्चाई यही है…’
तेजस्वी यादव ने कहा, “नीतीश कुमार को इन लोगों ने कैद कर रखा है, सिर्फ चेहरे को आगे करके सरकार चलाई जा रही है. सच्चाई यही है, बिहार ऐसे ही चल रहा है.” स्टूडेंट्स का मुद्दा उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “पेपर लीक हुआ है, तो पेपर सबका रद्द होना चाहिए. फिर से एग्जाम होना चाहिए. सिर्फ एक सेंटर का एग्जाम क्यों रद्द किया जाता है, जब शिकायतें हर जगह से आ रही है?

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...