10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यहजारीबाग में जलकर खाक हुआ रिश्ता, एसडीओ की पत्नी की मौत; इशारे...

हजारीबाग में जलकर खाक हुआ रिश्ता, एसडीओ की पत्नी की मौत; इशारे में बयां की कैसे घाटी घटना

Published on

रांची

हजारीबाग के एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता देवी की मौत इलाज के क्रम में अस्पताल में हो गई। अनिता कुमार को संदेहास्पद स्थिति में जलने के बाद पहले हजारीबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित देवकमल अस्पताल लाया गया, जहां शनिवार तड़के उनकी मौत हो गई।

अनीता देवी ने मौत के पहले बुरी तरह से झुलसी अनिता कुमारी ने इशारों के माध्यम से अपने परिजनों को कई महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की। मौत के बाद शव को रिम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप
मृतका के परिजनों ने परिजनों ने पहले ही हजारीबाग के एसडीओ पर हत्या का आरोप लगाया है। अनीता के परिजनों का आरोप है कि एसडीओ अशोक कुमार का अवैध संबंध किसी अन्य महिला के साथ था। इस अवैध संबंध का विरोध करने पर ही एसडीओ ने उसकी हत्या कर दी।

मरने से पहले अनिता ने इशारों से पूरी घटना की दी जानकारी
एसडीएम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों में आक्रोश है। वहीं मरने से पहले अनीता देवी ने इशारे में घटना की पूरी जानकारी दीं। अनीता लगभग 65 प्रतिशत जल चुकी थीं। हालांकि मृतका ने इशारों से किस बात की जानकारी दी, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

2011 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी शादी
हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार के खिलाफ लोहसिंघना थाना में मामला दर्ज कर लिया गया। अनीता के भाई राजू कुमार गुप्ता की ओर से यह मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें एसडीओ समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें एसडीओ के पिता दुर्योधन साव, भाई शिवनंदन कुमार और छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी का नाम शामिल है। अनीता कुमारी की शादी हिंदू रीति रिवाज से 20 नवंबर 2011 को हुई थी और इनके दो बच्चे हैं।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...