10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यUP : दादा, पापा और चाचा, सबने बनाया हवस का शिकार... गर्भवती...

UP : दादा, पापा और चाचा, सबने बनाया हवस का शिकार… गर्भवती बच्ची से दरिंदगी की दास्तान!

Published on

औरैया ,

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के एक गांव में ऐसी वारदात हुई है, जिसे सुनकर कोई भी सहज विश्वास नहीं कर पाएगा. यहां सगे रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस घटना में 12 साल की एक मासूम बच्ची के दादा, पिता और चाचा हैवान हैं, जिन्होंने उसको एक साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया. जब वो 2 महीने की गर्भवती हो गई, तो राज फाश होने के डर से हत्या की योजना बनाने लगे.

इस बात की भनक लगते ही पीड़िता पुलिस के पास पहुंच गई. उसकी खौफनाक आपबीती सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए. पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (एफ) (रिश्तेदार या अभिभावक द्वारा बलात्कार), 65 (1) (16 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार), 232 (किसी को झूठे साक्ष्य देने के लिए धमकाना) के तहत केस दर्ज किया गया है.

ऐसे पता चला कि पीड़ित बच्ची दो महीने की गर्भवती है!
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने पीटीआई को बताया कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित लड़की अपनी मौसी के साथ थाने पहुंची थी. वहां उसने बताया कि उसके दादा, पिता और चाचा पिछले कई महीनों से उसका यौन शोषण कर रहे थे. उसको मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, तब पता चला कि वो दो महीने की गर्भवती है.

दिल्ली में रहती है मां, मौसी के साथ थाने पहुंची पीड़िता
एएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. इस वारदात के सामने आने के बाद ग्रामीणों में रोष है. पुलिस वहां शांति व्यवस्था कायम रखे हुए हुए हैं. पीड़िता की मां परिजनों के व्यवहार से दुखी होकर दिल्ली रहती है. वो अपनी मौसी के साथ थाने पहुंची थी.

छह साल की मासूम बच्ची भी बन चुकी हवस का शिकार
बताते चलें कि अक्टूबर में भी औरैया जिले के एक गांव में 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई थी. यहां दिनदहाड़े एक शख्स ने बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर बलात्कार की वारदात को अंजाम दे डाला. इसके बाद वह फरार हो गया. किसी शख्स ने बच्ची को रोता देखा, तो उसने घर के बाहर तक छोड़ दिया. पीड़ित बच्ची के माता-पिता की तहरीर पर पुलिस ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया था.

वारदात के बाद खून से लथपथ मिली थी पीड़ित बच्ची
पीड़िता के पिता ने बताया कि वो सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले है. उन्होंने बताया कि उनको एक ठेले वाले ने बताया था कि पीड़ित बच्ची बाहर जाते दिखी है. कुछ देर बाद वो घर के बाहर मिली, लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं थी. पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची के साथ 12-1 बजे के बीच रेप हुआ और 2 बजे एक आदमी उसे आकर छोड़ गया. वापस आने के बाद उसके शरीर से खून आ रहा था.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...