11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबैनर-पोस्टर लगाकर हिंदू-मुस्लिम विवाद का मंच न बनाएं, महाकुंभ से पहले मौलाना...

बैनर-पोस्टर लगाकर हिंदू-मुस्लिम विवाद का मंच न बनाएं, महाकुंभ से पहले मौलाना ने साधु-संतों से की अपील

Published on

लखनऊ

प्रयागराज में महाकुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन वक्फ बोर्ड को लेकर उठे विवाद ने माहौल को गर्मा दिया है। शनिवार को ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने साधु-संतों और अखाड़ा परिषदों से अपील की है कि वे धार्मिक आयोजन को सांप्रदायिक मुद्दों से दूर रखें।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा, कुंभ मेले में वक्फ बोर्ड को खत्म करने के बैनर और पोस्टर लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है। मैं साधु-संतों और धार्मिक व्यक्तियों से अपील करता हूं कि इस पवित्र आयोजन को हिंदू-मुस्लिम विवाद का मंच न बनाएं। वक्फ का मामला सरकार और मुसलमानों के बीच का है, जिसे हम अपने तरीके से हल करेंगे। इसमें साधु-संतों की आवश्यकता नहीं है।

साधु संतों ने लगाए हैं बैनर
महाकुंभ मेले में कुछ साधु-संतों ने वक्फ बोर्ड को समाप्त करने से संबंधित बैनर और पोस्टर लगाए हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना ने कहा कि वक्फ का मुद्दा पूरी तरह से मुसलमानों और सरकार के बीच का है। इसे शांतिपूर्ण और बातचीत के जरिए हल किया जा रहा है। मौलाना ने धार्मिक संगठनों और कुंभ मेले में आए साधु-संतों से आग्रह किया कि वे इस आयोजन का उद्देश्य भंग न करें और आपसी सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का समाधान कानूनी और संवाद के जरिए निकाला जाएगा।

13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ
मौलाना ने कुम्भ मेले को सौहार्द और शांति का प्रतीक बताते हुए कहा कि किसी भी पक्ष को इसे सांप्रदायिक तनाव का कारण नहीं बनने देना चाहिए। फिलहाल उनकी अपील के बाद साधु-संतों और अखाड़ा परिषद की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक होने वाले महाकुंभ को न केवल भव्य बनाने, बल्कि इसे तकनीकी दृष्टि से विश्व स्तरीय आयोजन में बदलने के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। प्रयागराज में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर दुनिया के सबसे ज्‍यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...