11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यतेजस्वी यादव फिर से बनेंगे पापा, 2025 में आएगा नया सदस्य; लालू...

तेजस्वी यादव फिर से बनेंगे पापा, 2025 में आएगा नया सदस्य; लालू परिवार में गूंजेगी किलकारी?

Published on

पटनाः

2025 का नया साल लालू परिवार की खुशियां बढ़ाने वाला है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। नए साल में लालू यादव के घर फिर किलकारी गूंजेंगी।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2025 में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में नये सदस्य का आगमन होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री गर्भवती हैं और वो कोलकाता में आराम कर रही हैं। अपने राजनीतिक कार्यक्रमों की वजह से तेजस्वी यादव फिलहाल बिहार में है लेकिन वो नया साल मनाने कोलकाता जा सकते हैं। इस न्यूज से लालू-राबड़ी परिवार में सब बेहद खुश हैं। इससे सबसे ज्यादा खुश बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव हैं।

वर्ष 23 में बेटी कात्यायनी का हुआ था जन्म
तेजस्वी यादव के फिर से पिता बनने के बाद लालू परिवार में खुशी का माहौल है। तेजस्वी यादव और राजश्री की अभी एक बेटी कात्यायनी है जिसका जन्म 27 मार्च 2023 को हुआ था। चैत्य नवरात्रि के दौरान पोती का जन्म होने पर आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने तेजस्वी-राजश्री के बेटी का नाम कात्यायनी रखा था।

2021 में तेजस्वी और राजश्री की दिल्ली में हुई थी शादी
2021 में तेजस्वी और राजश्री ने दिल्ली में शादी की थी। तेजस्वी और राजश्री की दोस्ती उन दिनों की है जब ये दोनों दिल्ली के डीपीएस में पढ़ा करते थे। स्कूल के दिनों का प्यार 2021 में शादी में बदला और 2023 में बेटी कात्यायनी का आगमन हुआ। 2025 में लालू परिवार में नये सदस्य के आगमन को लेकर तैयारी चल रही है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...