11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यचंदौसी में बावड़ी की खुदाई घरों तक पहुंची, मुस्लिम बाहुल्य मोहल्ले में...

चंदौसी में बावड़ी की खुदाई घरों तक पहुंची, मुस्लिम बाहुल्य मोहल्ले में अतिक्रमण हटाने के लिए होगा एक्शन!

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल की चंदौसी में लक्ष्मणगंज मोहल्ले में एएसआई टीम की उपस्थिति में बावड़ी का सिरा तलाशने के लिए खुदाई आठवें दिन भी जारी रही। बावड़ी पर हुए अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। खुदाई में सड़क के नीचे गेट और दीवार के हिस्से दिखाई दे रहे हैं।

चंदौसी के मुस्लिम बाहुल्य मोहल्ले लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी के कुएं की ओर वाला सिरा तलाश करने को सातवें दिन एएसआई टीम की उपस्थिति में सड़क तक की खोदाई का कार्य किया गया। अतिक्रमण की जद में बावड़ी के तीन तरफ के मकान अतिक्रमण की जद में आ सकते हैं। प्रशासन बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए अतिक्रमण भी हटाएगा। शनिवार की सुबह एएसआई के दो सदस्य टीम बावड़ी पर पहुंच गई, जहां अपनी निगरानी में खुदाई शुरु कराई, जिससे पता चल सके कि बावड़ी कहां तक फैली है।

बावड़ी के सिरे की तलाश
इसके बाद पालिका की एक टीम ऊपरी मंजिल के गलियारों से मिट्टी निकालने में जुट गई। दूसरी टीम सड़क की ओर के हिस्से में कुआं और बावड़ी के सिरे की तलाश में खुदाई के लिए जुट गई है। अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि खुदाई का आठवां दिन है। कल के पहले तक तो हम सीढ़ी और साइड में खुदाई कराते रहे, लेकिन कल रोड परिसर में जब कुआं मिला है। बिल्कुल सेंट्रल में तो उसे देखकर यह लगा, इस ढांचे की संरचना कुएं से चारों तरफ है। इसको खाली कराने के लिए उच्च स्तर से दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार है।

एएसआई कर रही अध्यन
वहीं आस-पास में भवन बने हुए हैं, उन्हें भी खाली कराना होगा। अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि पुरातात्विक अवशेष पर किसी को भी कब्जे का अधिकार नहीं दिया गया है। क्षेत्र की अच्छे से खुदाई कराकर उसको डेवलप करना है। लेबर लगाकर फावड़े और तस्ले से मलबे को निकालकर बाहर किया जा रहा है। एएसआई लगातार यहां आकर अध्ययन कर रही है।

शाही जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी
शनिवार के दिन शाही जामा मस्जिद के पास नई चौकी की नींव का महिलाओं ने पूजन किया। हिंदू महिलाएं ने कहा कि इस चौकी से हमारी सुरक्षा होगी। मस्जिद के पास पुलिस चौकी बनने से हिंदू महिलाओं में सुरक्षा का माहौल है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...