11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यGoogle Maps ने फिर दिया धोखा... हाथरस में मिट्टी के टीले से...

Google Maps ने फिर दिया धोखा… हाथरस में मिट्टी के टीले से टकराई कार

Published on

हाथरस ,

उत्तर प्रदेश के हाथरस में इस बार गूगल मैप की वजह से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सूचना पर पहुंची जंक्शन पुलिस ने रेस्क्यू कर कार सवारों को सुकुशल निकाला. वहीं, कार सवारों का कहना है कि इस हाईवे के संबंध में प्रशासन को गूगल मैप को सही कराना चाहिए, ताकि कोई और हादसा न हो.

जानकारी के मुताबिक, थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में नवनिर्मित हाईवे पर गूगल मैप की वजह से हादसा हुआ है. मथुरा से बरेली जाते समय एक कार चालक को गूगल मैप ने इस हाईवे पर साफ रास्ता दिखाया था. गूगल मैप पर रास्ता देखकर गाड़ी चला रहा कार सवार हादसे का शिकार हो गया. बंद हाईवे पर यह कार मिट्टी के टीले से टकरा गई, जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार घायल हो गया.

इस हाईवे पर डायवर्जन का कोई संकेत नहीं है और रोड ब्लॉक होने की कोई चेतावनी भी नहीं है. कोई सूचना बोर्ड न होने की वजह से यहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. सूचना पर पहुंची जंक्शन पुलिस ने कार सवारों को सुरक्षित बचाया. कार सवारों का कहना है कि प्रशासन को इस हाईवे को लेकर गूगल मैप को सही करना चाहिए, ताकि कोई और हादसा न हो.

Bareilly में चलती कार नहर में गिरी
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के बरेली में गूगल मैप द्वारा दिखाए रास्ते पर चलते-चलते एक कार नहर में जा गिरी थी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर दो लोगों को बाहर निकाला. एक शख्स पहले ही बाहर निकल आया था. उसी ने पुलिस को खबर दी. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. हालांकि, कार सवारों को काफी चोटें आई थीं.

ब्रिज से गिर गई थी कार
मालूम हो कि 24 नवंबर को गूगल मैप पर गलत रास्ता दिखाने की वजह से बरेली-बदायूं मार्ग पर बने अधूरे ब्रिज पर दर्दनाक हादसा हुआ था. चलती कार ब्रिज से नीचे गिर गई थी, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना में पीडब्ल्यूडी की भी लापरवाही सामने आई. पुलिस ने गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी नोटिस जारी किया है.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...