11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : प्रॉपर्टी के लिए मर्चेंट नेवी अफसर की हत्या, नाबालिग बेटे...

महाराष्ट्र : प्रॉपर्टी के लिए मर्चेंट नेवी अफसर की हत्या, नाबालिग बेटे सहित आरोपी गिरफ्तार

Published on

ठाणे,

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में संपत्ति विवाद को लेकर अपने रिश्तेदार सेवानिवृत्त मर्चेंट नेवी अधिकारी की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी की पहचान अजय कुमार मिश्रा के रूप में हुई है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि उसके बेटे को बाल सुधार गृह में भेजा गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिता-पुत्र की जोड़ी ने 11 अगस्त को कल्याण निवासी मुकेश श्यामसुंदर कुमार (62) को जहर देकर मार डाला. उन्होंने उसके शव को एक बैग में भरकर 14 अगस्त को कल्याण-नगर रोड के पास फेंक दिया. पुलिस को 15 अगस्त को शव के बारे में मिली, लेकिन वे तुरंत उसकी पहचान नहीं कर सके, क्योंकि मृतक की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करने में देरी हुई थी.

ठाणे ग्रामीण पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रकाश साहिल ने बताया कि मृतक के बच्चे विदेश में रहते हैं. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस जिले के वराप गांव पहुंची. वहां मुकेश कुमार अपने चचेरे भाई अजय कुमार मिश्रा के साथ रहते थे. पुलिस ने अजय और उसके 17 वर्षीय बेटे को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया. उनसे जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली.

इसके बाद पुलिस ने दोनों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. उन दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि अजय मिश्रा ने किसी बहाने से मुकेश कुमार को अपने घर बुलाया. उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसे जहर देकर मार डाला. उसने तीन दिन बाद बेटे के साथ शव को एक बैग में भरकर फेंक दिया. पुलिस दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ करने वाली है. मृतक के बच्चों को सूचित किया गया है.

बताते चलें कि अक्टूबर में ठाणे जिले में एक युवती की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी. जिले के भिवंडी के भदवाड़ गांव में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने की वजह से आरोपी ने युवती के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया. मृतक महिला और आरोपी राजू महेंद्र सिंह (24) से पहले से परिचित थे. वे उत्तर प्रदेश के एक ही गांव के रहने वाले थे और पड़ोसी थे. पीड़िता ने प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था.

पुलिस इंस्पेक्टर अतुल अदुरकर ने बताया था कि इस अस्वीकृति से आरोपी नाराज था. वो वारदात वाले दिन सुबह करीब 11.15 बजे युवती के घर में घुसा और रसोई के चाकू से उस पर तब तक वार करता रहा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गई. इस दौरान युवती की बहन उसे बचाने आई तो आरोपी ने युवती की बहन पर भी हमला किया. वो भी घायल हो गई. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...