11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ का न्योता लेकर दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ, शाह-नड्डा और रामनाथ कोविंद...

महाकुंभ का न्योता लेकर दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ, शाह-नड्डा और रामनाथ कोविंद को दिया निमंत्रण

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उन्होंने दोनों नेताओं को प्रयागराज में अगले महीने शुरू होने वाले महाकुंभ के लिए निमंत्रण दिया। अमित शाह ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन दोनों के अलावा योगी आदित्याथ ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की।

रामनाथ कोविंद ने सोशल मीडिया पर लिखा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरे आवास पर मुझसे मिलने के लिए आए। उन्होंने मुझे महाकुंभ के उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इसके सफल आयोजन के लिए मेरी ओर से शुभकामनाएं। जेपी नड्डा से मुलाकात की तस्वीरें योगी ने शेयर की हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा है, ‘आज नई दिल्ली में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट की। अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार!’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए योगी ने लिखा, ‘आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट की। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हार्दिक आभार!’ बता दें कि योगी सरकार के कई मंत्री अलग-अलग राज्यों में महाकुंभ का न्योता लेकर पहुंचे हैं। रोडशो और निमंत्रण पत्र के जरिए वे वहां की जनता और गणमान्य लोगों को प्रयागराज के महाकुंभ में आमंत्रित कर रहे हैं।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...