11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यपूर्व ACP मोहसिन खान पर गिरी गाज, रद्द हुआ PhD एडमिशन, छात्रा...

पूर्व ACP मोहसिन खान पर गिरी गाज, रद्द हुआ PhD एडमिशन, छात्रा ने लगाया था रेप का आरोप

Published on

कानपुर,

आईआईटी कानपुर में शोध कर रही 26 साल की छात्रा के साथ रेप के आरोप में फंसे पूर्व सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मोहसिन खान के पीएचडी में दाखिले को रद्द कर दिया है. यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशालय यानी की डीजीपी मुख्यालय की सिफारिश पर की गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक मोहसिन खान 2013 बैच के अधिकारी हैं और वो आईआईटी कानपुर से साइबर क्राइम और क्रिमिनोलॉजी में पीएचडी कर रहे थे. संस्थान के निदेशक मनींद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस विभाग से चिट्ठी मिलने के बाद संस्थान ने खान के पीएचडी दाखिले को तुरंत समाप्त कर दिया है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल 26 साल की छात्रा ने 24 दिसंबर को मोहसिन खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा था कि मोहसिन खान ने खुद को अविवाहित बताकर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर संबंध बनाए. जब उसने शादी की बात की, तो मोहसिन खान उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. डर के कारण पीड़िता ने खुद को हॉस्टल में बंद कर लिया था.

पीड़िता ने उन पर आपराधिक धमकी और मानहानि का भी आरोप लगाया गया था. पीड़िता ने बताया कि खान ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर उसे बदनाम करने की कोशिश की थी.

जांच के लिए एसआईटी गठित
पीड़िता ने मामले की शिकायत आईआईटी प्रशासन, निदेशक और प्रोफेसरों से की, जिन्होंने उसे हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है, जिसकी अगुवाई एडीसीपी (ट्रैफिक) अर्चना सिंह कर रही हैं. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकिता शर्मा ने कहा कि जांच टीम को तथ्यों और सबूतों के आधार पर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

आरोपी को बयान देने के लिए 48 घंटे का समय
एसआईटी ने मोहसिन खान को बयान दर्ज कराने के लिए 48 घंटे का समय दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि जांच निष्पक्ष और सटीक तरीके से हो. यह मामला कानपुर से लेकर लखनऊ तक सुर्खियों में बना हुआ है.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...