पटना
बिहार में बड़े स्तर पर IPS अफसरों के तबादले हुए हैं। इसमें दरभंगा की ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा भी शामिल हैं। उन्होंने निजी कारणों से अगस्त 2024 में इस्तीफा दिया था। लेकिन ताजा ट्रांसफर वाली लिस्ट से ये तय हो गया कि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ। उन्हें 180 दिनों की छुट्टी मिली। अब उन्हें बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। काम्या मिश्रा ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर हैं। उनके पति अवधेश सरोज दीक्षित भी IPS अधिकारी हैं और गोपालगंज में SP हैं।
काम्या मिश्रा का इस्तीफा नहीं हुआ स्वीकार
काम्या मिश्रा अगस्त 2024 में निजी कारणों से अपने पद से हटना चाहती थीं। उन्होंने इस्तीफा दे दिया। लेकिन सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया। बजाय इसके, उन्हें 180 दिनों की छुट्टी दे दी गई। इस बीच, बिहार में कई IPS अधिकारियों के तबादले हुए। इस तबादले में काम्या मिश्रा को भी दरभंगा ग्रामीण एसपी के पद से हटाकर बिहार पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। अब वह वहां पदस्थापन की प्रतीक्षा में हैं।
लेडी सिंघम के नाम से जानी जाती हैं काम्या
काम्या मिश्रा को ‘लेडी सिंघम’ के नाम से जाना जाता है। वह जहां भी रहीं, उन्होंने प्रभावशाली काम किया। उन्होंने मात्र 22 साल की उम्र में 2019 बैच की UPSC परीक्षा पास की थी। पहले उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर मिला था। लेकिन 2021 में उन्होंने बिहार कैडर में तबादला करवा लिया। तब से वह बिहार पुलिस में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनकी कार्यशैली और निष्ठा की वजह से उन्हें ‘लेडी सिंघम’ का खिताब मिला।
काम्या के पति भी IPSC
काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज दीक्षित भी 2019 बैच के IPS अधिकारी हैं। वर्तमान में वह गोपालगंज में SP के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह मुजफ्फरपुर में सिटी SP थे। काम्या मिश्रा और अवधेश दीक्षित की शादी 2021 में हुई थी। दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
