11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यसंभल की बावड़ी पर राजघराने का हक? किशोर वंदे मातरम ने किया...

संभल की बावड़ी पर राजघराने का हक? किशोर वंदे मातरम ने किया राजा के प्रतिनिधि होने का दावा, दिखाया लेटर

Published on

संभल:

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बावड़ी मिलने के बाद यहां मौजूद प्राचीन धरोहरों के लगातार मामले सामने आ रहे है। दावा है कि यह बावड़ी 1700 ई. में राजा आत्मा राम जी ने बनवाई थी जिसे जमींदोज करने का काम जिन्होंने किया है। उन पर कार्रवाई की मांग संपूर्ण समाधान दिवस में बावड़ी की शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता कौशल किशोर वंदे मातरम ने उठाई है।दरअसल अब राजा चंद्र विजय सिंह का एक पत्र बावड़ी की शिकायत करने वाले शिकायत कर्ता कौशल किशोर ने पत्रकारों को दिखाते हुए बताया कि राजा चंद्र विजय सिंह ने मुझे अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

राजा चंद्र विजय सिंह ने डीएम संभल को लिखा पत्र
जिलाधिकारी संभल….चंदौसी के इर्द-गिर्द हमारे परिवार की कुछ संपत्तियां तथा प्राचीन मंदिर आदि स्थित है। जिन पर काफी वर्षों से भूमाफियाओं का षड्यंत्र चल रहा है। हमने श्री कौशल किशोर वंदे मातरम को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। कि वह प्रशासन से संपर्क करें एवं उक्त धरोहर को भू- माफियाओं से आपकी सहायता से मुक्त करवा कर चंदौसी के नागरिकों को उपलब्ध काराएं।

वहीं इधर उक्त मामले में सनातन सेवक कौशल किशोर वंदे मातरम ने दावा करते हुए बताया कि बावड़ी निकल रही है। राजा चंद्र विजय सिंह और बहन रीना कुमारी की यह मिलकियत है। जो रानी प्रीतम कुमारी व राजा परिवार के यह सब वंशज है उन्हीं की वंशावली में यह बावड़ी आई है। उन्होंने आगे कहा कि राजा चंद्र विजय सिंह ने मुझे आज अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

राजा चंद्र विजय द्वारा लिखित जो लेटर हमें मिला है, उसे हम डीएम संभल को देने जा रहे है। राजा चंद्र विजय सिंह की संपतियां आदि पर जो अवैध कब्जा कर रखा है उसे हम प्रशासन को अवगत करा कर मुक्त कराने का प्रयास करूँगा। बावड़ी पुरातत्व और ऐतिहासिक धरोहर है इसके ऊपर जो भी अवैध अतिक्रमण होगा उसे हटाया जाएगा। यह प्रशासन की जांच का विषय है कि बावड़ी कहा तक जाती है यह क्या कार्रवाई करते है यह प्रशासन के विवेक पर निर्भर है।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सनातनी प्राचीन संपत्ति को नष्ट और जमींदोज करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की। राजा साहब ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पुरातत्व विभाग इसका सर्वेक्षण करे। बावड़ी सबके सामने प्रशासन लाए और पुन: इसका सौंदर्यीकरण कराएं। ASI की टीम यहां लगातार आ रही है सबूत भी मिल रहे है और टीम जांच कर रही है वहीं कौशल किशोर वंदे मातरम ने दावा यह भी किया यह राजा आत्मा राम जी ने 1700 ई में बनवाई थी उसी समय की है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...