11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबेल मिलने का मनाया ऐसा जश्न, फिर जेल पहुंचा मूसेवाला हत्याकांड का...

बेल मिलने का मनाया ऐसा जश्न, फिर जेल पहुंचा मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी

Published on

बुलंदशहर,

25 हजार के इनामी व अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई का आरोपी रिज़वान अंसारी जमानत पर छूटा तो बुलंदशहर जनपद के खुर्जा स्थित घर पर जमकर जश्न मना. इस दौरान आतिशबाजी व डीजे बजाकर हर्ष फायरिंग भी हुई. जिसका वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को पुत्र सहित गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से 7 अवैध तमंचे व दो अवैध पिस्टल और कार भी बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिजवान रिहा हुआ था. वह अपने घर पहुंचकर जश्न मना रहा था. रिजवान पर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियार भी सप्लाई किए जाने का आरोप लगा था. पूर्व में NIA की टीम भी रिज़वान के घर दबिश दी थी. साथ ही जनपद की पुलिस को भी उसकी तलाश थी.

इन्हीं आरोप में उसे गिरफ्तार करके दिल्ली के तिहाड़ जेल भेजा गया था. जब गुरुवार को वह खुर्जा अपने घर पहुंचा था तो जमकर आतिशबाजी हुई थी और हवाई फायरिंग भी की गई. साथ ही डीजे बजाकर नाच-गाना भी हुआ. जिससे भय का माहौल पैदा हो गया. इसका वीडियो शुक्रवार को वायरल होने पर बुलंदशहर की खुर्जा पुलिस सतर्क हो गई.

आरोपी के विरुद्ध मुकदमा कायम कर खुर्जा देहात थाने व खुर्जा नगर पुलिस ने पकड़ने के लिए दबिश दी तो वह घर से फरार हो गया. फिर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कार से भागने के दौरान रिज़वान को पुत्र अदनान के साथ गिरफ्तार कर लिया.

जनपद बुलंदशहर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि थाना खुर्जा नगर के खुर्जा कस्बा का निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया गया है. उसके साथ उसके पुत्र को भी गिरफ्तार किया गया है. 26 दिसंबर को वह जमानत पर रिहा हुआ था. दोनों के पास से अवैध पिस्टल, तमंचा और कार भी बरामद हुई है.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...