16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअवामी लीग चुनाव लड़ेगी... बांग्लादेश के CEC का बड़ा ऐलान, बताया क्या...

अवामी लीग चुनाव लड़ेगी… बांग्लादेश के CEC का बड़ा ऐलान, बताया क्या होगा शेख हसीना का सियासी भविष्य

Published on

ढाका:

बांग्लादेश में आगामी आम चुनावों में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग भी शामिल हो सकती है। बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) एएमएम नसीरुद्दीन ने ये बात कही है। उन्होंने साथ ही शर्त जोड़ी कि अगर सरकार या न्यायपालिका की ओर से पार्टी पर बैन जैसा फैसला होता है तो फिर उसका चुनाव में जाना मुमकिन नहीं होगा। नसीरुद्दीन ने अपने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि आयोग स्वतंत्रता से काम कर रहा है और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, अवामी लीग के चुनाव लड़ने से जुड़े सवाल पर CEC ने कहा कि किसी पार्टी को तभी इलेक्शन में जाने से रोका जा सकता है, जब मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार या अदालत की ओर से इस संबंध में बैन का आदेश आए। उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव आयोग पर कोई दबाव का असर नहीं है। हम निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं।

मतदाता सूची को किया जा रहा है अपडेट
बांग्लादेश CEC ने बताया कि अगले छह महीनों में मतदाता सूची अपडेट कर ली जाएगी। नसीरुद्दीन ने मतदाता सूची अपडेट करने और आगामी चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत दिशानिर्देश भी साझा किए। CEC नसीरुद्दीन ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग तेजी से चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। चुनाव आयोग आने वाले दिनों में चुनाव की तैयारियों के बारे में और ज्यादा जानकारी देगा।

मोहम्मद यूनुस ने हाल ही में कहा था कि देश में चुनाव 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में हो सकते हैं। बांग्लादेश में मतदान की उम्र घटाकर 17 साल करने पर भी बात चल रही है। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) इससे खुश नहीं है। BNP का कहना है कि यूनुस का देश में न्यूनतम मतदान आयु 17 वर्ष करने से चुनाव आयोग पर दबाव बढ़ाएगा और इससे चुनाव प्रक्रिया में देरी होगी।

बांग्लादेश में बीते साल जून जुलाई के महीने में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद उस वक्त की पीएम शेख हसीना को आनन फानन में ढाका छोड़ना पड़ा था। हसीना के देश छोड़ने के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी है। इस सरकार को देश में चुनाव कराकर जीतने वाली पार्टी को सत्ता ट्रांसफर करनी है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

सीएम भगवंत मान ने 8वीं की मेरिट धारक छात्राओं को किया सम्मानित, मुनीम की बेटी ने किया प्रदेश टॉप

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...