8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यफिजिक्स वाला के साथ डील में करोड़ों का घोटाला, टैक्स चोरी के...

फिजिक्स वाला के साथ डील में करोड़ों का घोटाला, टैक्स चोरी के मामले में उत्कर्ष कोचिंग सेंटर पर देशभर में छापे

Published on

जयपुर

जोधपुर और जयपुर सहित उत्कर्ष कोचिंग सेंटर के देशभर के ठिकानों पर आयकर विभाग ने शुक्रवार 2 जनवरी को छापेमारी की। सर्च की कार्रवाई शनिवार 3 जनवरी को दूसरे दिन भी जारी रही। जानकारी मिली है कि उत्कर्ष कोचिंग सेंटर के संचालकों ने करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की है। गोपनीय शिकायत मिलने के बाद आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम को अहम दस्तावेज भी मिले हैं। इस दस्तावेजों को आधार बनाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिजिक्स वाला के साथ डील में किया घपला
सूत्रों के मुताबिक उत्कर्ष कोचिंग सेंटर के मालिक ने इस संस्थान के संचालन को लेकर फिजिक्स वाला के साथ डील की। पचास फीसदी से ज्यादा शेयर फिजिक्स वाला को दे दिए गए। शर्तों के मुताबिक कुछ महीनों बाद इस कोचिंग संस्थान पर पूरा नियंत्रण फिजिक्स वाला का ही होने वाला है। उत्कर्ष और फिजिक्स वाला के बीच हुई डील में करोड़ों रुपए का अघोषित लेनदेन किए जाने की शिकायतें आयकर विभाग को मिली थी। इन्हीं शिकायतों के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की कार्रवाई की।

कुल 17 ठिकानों पर चला सर्च
उत्कर्ष कोचिंग सेंटर के देशभर में कई जगह सेंटर खोले हुए हैं। इनमें जयपुर, जोधपुर, दिल्ली, प्रयागराज, इंदौर के सेंटर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चार राज्यों के कुल 17 ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई हुई थी। उत्कर्ष और फिजिक्स वाला के बीच करीब 8 हजार करोड़ की डील हुई है। इस डील में करोड़ों रुपए का नकदी लेन देन भी हुआ था। इसलिए विभाग की ओर से दस्तावेज खंगाले गए।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...