15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यरामगढ़: दिनदहाड़े झामुमो नेता की गोली मारकर हत्या, कोयला लेवी विवाद से...

रामगढ़: दिनदहाड़े झामुमो नेता की गोली मारकर हत्या, कोयला लेवी विवाद से जुड़ा है मामला

Published on

रामगढ़,

झारखंड के रामगढ़ जिले में बुधवार सुबह सीसीएल बरका-स्याल क्षेत्र में झामुमो नेता और सीसीएल कर्मचारी संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि यह वारदात कोयला लोकल सेल में लेवी को लेकर हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

सुबह बाइक पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने संतोष सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. उनके सीने, पेट और सिर में तीन गोलियां लगीं. घटना के बाद उन्हें तुरंत रांची रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई.

झामुमो नेता की गोली मारकर हत्या
यह मामला उरीमारी ओपी क्षेत्र का है और इसे कोयला लोकल सेल से जुड़े लेवी विवाद का परिणाम माना जा रहा है. हत्या के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है. उरीमारी थाना प्रभारी रामकुमार राम और गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और इस हत्या की निंदा की. उन्होंने जिले में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. अपराधियों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी गई है.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...