15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यसभी सिफारिशें दरकिनार... राजस्थान SI भर्ती 2021 को लेकर हाईकोर्ट में पेश...

सभी सिफारिशें दरकिनार… राजस्थान SI भर्ती 2021 को लेकर हाईकोर्ट में पेश किया गया जवाब

Published on

जयपुर

सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में सभी सिफारिशों को दरकिनार कर दिया है। पेपर लीक मामले लेकर एसओजी, पुलिस मुख्यालय, महाधिवक्ता और मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने इस भर्ती परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश की थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मामले पर आज गुरुवार 9 जनवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आज हाईकोर्ट में सरकार की ओर से जवाब पेश किया गया। सरकार की ओर से कहा गया कि इस मामले की जांच एसओजी के अधीन गठित एसआईटी कर रही हैं। चूंकि जांच जारी है। ऐसे में भर्ती परीक्षा को रद्द नहीं किया जा सकता।

आरोपी ट्रेनी एसआई को सस्पेंड किया जा चुका
सरकार की ओर से कोर्ट में पेश किए गए जवाब में कहा गया कि पेपर लीक मामले में जो आरोपी ट्रेनी एसआई गिरफ्तार हुए थे। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। जो आरोपी ट्रेनी एसआई जेल से छूटकर आए हैं उन्हें संबंधित रेंज आईजी की ओर से जिलों में जाते ही सस्पेंड कर दिया गया है। एक आरोपी को बर्खास्त भी किया जा चुका है और आगे भी पुलिस की ओर से विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सरकार की ओर से कोर्ट में पेश हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता विज्ञान शाह की ओर से कहा गया कि 40 आरोपी ट्रेनी एसआई को सस्पेंड किया जा चुका है। आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल इस स्थिति में सरकार भर्ती रद्द करने का फैसला नहीं ले सकती।

सरकार का जवाब गोलमोल है – एडवोकेट हरेंद्र नील
एसआई भर्ती 2021 को रद्द करने की मांग करते हुए याचिका पेश करने वाले कैलाश शर्मा के एडवोकेट हरेंद्र नील ने कहा कि सरकार का जवाब गोलमोल है। नील ने कहा कि इस तरह का जवाब पेश करके सरकार गुमराह करने का प्रयास कर रही है। इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भर्ती में पेपर लीक मामले की जांच में सब कुछ सामने आ चुका है। सारे तथ्य सामने आने के बाद ही एसओजी ने अपनी तरफ से इस भर्ती को रद्द करने की सिफारिश पुलिस मुख्यालय को भेजी। पुलिस मुख्यालय ने भी भर्ती को रद्द करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा। महाधिवक्ता की राय भी यही है और मंत्री मंडल की उप समिति ने भी भर्ती को रद्द करने की सिफारिश की। अब इस मामले में कुछ भी बाकि नहीं रह गया है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...