15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यरेलवे क्रॉसिंग से गुजर रहा था शेर, बंदे ने देखते ही किसी...

रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रहा था शेर, बंदे ने देखते ही किसी बकरी की तरह हांक दिया, बहादुरी की लोगों ने की तारीफ

Published on

रेलवे क्रॉसिंग के बंद होने के समय में पटरियों से होकर गुजरने पर प्रतिबंध होता है। मगर ये बात एक बार के लिए इंसान तो समझ सकते है। लेकिन जानवर इस नियम को नहीं मानते है। इससे पहले भी रेलवे ट्रैक पर सांड की लड़ाई से लेकर गाय के खड़े होने के कई वीडियो वायरल हुए है। जिसके चलते कभी-कभार चालक ट्रेन भी रोक दिया करते थे। लेकिन इस बार रेलवे ट्रैक पर जंगल के राजा खुद पधारे है।

शेर के रेलवे ट्रैक पर दिखने की यह घटना गुजरात की है। जहां रेलवे क्रॉसिंग पर एक शेर आ जाता है, जो पटरियों पर खड़ा होता है। उसे देख जहां आम लोग वीडियो बनाने लगते है। वहीं वन कर्मचारी उसे भगाने के लिए उसके पास जाने लगता है। वह शेर से कुछ इस प्रकार डील करता है, जैसे वह कोई गाय, बछड़ा हो। इस घटना पर यूजर्स भी अब इंटरनेट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

शेर के रेलवे ट्रैक से गुजरने का वीडियो…
इस वीडियो में एक शेर को खेत से निकलकर रेलवे ट्रैक पर जाते देखा जा सकता है। जब वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचता है तो कुछ सेकंड्स के लिए रुक जाता है। ऐसे में रेलवे क्रॉसिंग का फाटक भी गिरा होता है। जिसका अर्थ है कि ट्रेन उस स्थान से होकर गुजरने वाली होगी। इस बात का ध्यान रखते हुए एक वन कर्मचारी रेलवे ट्रैक पर शेर की ओर बढ़ने लगता है।

वह शेर से कुछ दूर पहले रुककर उसे गाय और सांड की तरह हांकने लगता है। जिसके बाद शेर वहां से उठकर जाने लगता है। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक खुलने का इंतजार कर रहे लोग इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लेते है। जिसके वायरल होने पर अब इंटरनेट यूजर्स भी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह बहादुरी नही मूर्खता है!
इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जहां एक तरफ यूजर्स शेर को भगाने वाले शख्स की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वही दूसरी ओर लोग शेर का इस प्रकार पटरियों पर आ जाने को चिंताजनक बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वाह, जी हां! शेर को गाय समझने की गलती न करें। वनकर्मी का हौसला तो काबिल-ए-तारीफ है! दूसरे यूजर ने कहा कि होगा तू शेर अपने घर का। एक अन्य यूजर ने कहा कि यह बहादुरी नहीं मूर्खता है, अगर शेर हमला कर देता तो?

गुजरात के भावनगर में पटरी पर दिखा शेर…
X पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- रेलवे ट्रैक पर आया शेर, गाय की तरह हांकने लगा वनकर्मी। गुजरात के भावनगर में रेलवे ट्रैक पर शेर आ गया, जिसे वन विभाग के कर्मचारी ने बिना किसी डर के गाय की तरह हांक दिया। इस वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख से अधिक व्यूज और 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि कई यूजर्स ने कमेंट करके इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...