15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यजमीन वापस लेनी है तो चीन और पाकिस्‍तान से वापस लें... वक्‍फ...

जमीन वापस लेनी है तो चीन और पाकिस्‍तान से वापस लें… वक्‍फ पर योगी के बयान से भड़के AIMIM प्रवक्‍ता असीम वकार

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। महाकुंभ मेले को जिस जमीन पर लगाया गया है उसे वक्फ की जमीन बताया जा रहा है। इसको लेकर एक मुस्लिम मौलाना ने दावा किया है। इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है। इसी बीच वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीन कब्जे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यह समझना मुश्किल है कि वक्फ बोर्ड है या भू-माफियाओं का बोर्ड। सीएम योगी के इस बयान पर असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने पलटवार कर दिया है।

पार्टी के प्रवक्ता असीम वकार ने कहा कि आगर सीएम योगी को पता है कि उनके सरकार के अधीन आने वाले विभाग को भूमाफिया चला रहे हैं तो अबतक कितने भूमाफिया पर कार्रवाई की गई है। सीएम बताए कि किस भूमाफिया के खिलाफ जांच बैठाई और किसे जेल भेजा गया है।

AIMIM प्रवक्ता असीम वकार ने कहा कि सीएम योगी अपने ही विभाग के लोगों और सरकार के अधीन चलने वाले वक्फ बोर्ड को भू-माफिया बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे है कि एक-एक इंच जमीन भूमाफियाओं के कब्जे से छुड़ाई जाएगी। यूपी व पूरे देश में आने वाली वक्फ की जमीन भारत और सरकारों के अधीन आती है।

वकार ने कहा कि सीएम योगी एक-एक इंच जमीन वापस लेने की बात कर रहे हैं, तो हम और आप एलान करते है कि चाइना ने जो जमीन कब्जा कर रखी है उससे एक-एक इंच जमीन वापस लेते हैं। पाकिस्तान ने कश्मीर के भूभाग पर कब्जा कर रखा है, उससे जमीन वापस लेते हैं।

इसके साथ ही असीम वकार ने कहा कि जफर फारुखी ही बसपा और सपा सरकार में वक्फ बोर्ड के चेयरमैन थे और इस सरकार में भी जफर फारुखी ही वक्फ बोर्ड के चेयरमैन है। उन्होंने कहा कि जिन्हें सीएम योगी भूमाफिया कह रहे हैं वे आपकी सरकार के अधिकारी हैं।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक बयान में कहा कि यूपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जफर फारुखी ने बाबरी मस्जिद के लिए समझौता किया था। यह समझौता फ्री में नहीं हुआ होगा। इस मामले में जफर फारुखी के खिलाफ जांच बैठाई जाए। एआईएमआईएम प्रवक्ता ने कहा कि हमारी सरकार आने पर सभी भूमाफियाओं पर कार्रवाई की जाएगी। इन्हें जेल में डालकर एक-एक रुपए और एक-एक इंच जमीन का हिसाब लिया जाएगा।

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक बयान में कहा कि हमारी सरकार ने वक्फ अधिनियम में संशोधन किया है और एक-एक इंच जमीन की जांच करवा रही है। जिन लोगों ने वक्फ के नाम पर जमीन कब्जाई है, उनसे जमीन वापस ली जाएगी और गरीबों के लिए आवास, शिक्षण संस्थान और अस्पताल बनाए जाएंगे। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि कुंभ की जमीन पर दावा करने वाले अपनी खाल बचा लें बस। कुंभ (महाकुंभ मेला) की परंपरा वक्फ से कहीं पुरानी है। सनातन धर्म की ऊंचाई आकाश से भी ऊंची और गहराई समुद्र से भी गहरी है। इसकी तुलना किसी मत या मजहब से नहीं की जा सकती है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...