15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यजयपुर में अफसर दंपत्ति का विवाद पहुंचा थाना, पति- पत्नी और वो...

जयपुर में अफसर दंपत्ति का विवाद पहुंचा थाना, पति- पत्नी और वो का एंगल खोजने में जुटी पुलिस

Published on

जयपुर

पति पत्नी के विवाद जब घर से निकल कर पुलिस थाने तक पहुंचते हैं तो वे चर्चा का विषय बन जाते हैं। सामान्यतया ऐसे विवादों को परिवार तक सुलझाने की कोशिश होती है लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पाता है। जयपुर में एक अफसर दंपत्ति का आपसी विवाद पुलिस थाने पहुंच गया है। जीएसटी विभाग की बिजनेस इंटेलीजेंस यूनिट जयपुर में तैनात एक महिला अफसर ने अपने पति के खिलाफ महिला थाना दक्षिण में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला अधिकारी का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। पहली पत्नी से तलाक हुए बिना दूसरी शादी करना गैरकानूनी है। महिला अधिकारी पत्नी ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बेटी होने के बाद छोड़ा पति ने
महिला अधिकारी जयपुर के महेश नगर इलाके में रहती है। उनका कहना है कि उनकी शादी 28 फरवरी 2017 को प्रवीण कुमार के साथ हुई थी। प्रवीण कुमार सहायक आबकारी अधिकारी हैं और वर्तमान में वे चूरू में पदस्थापित हैं। महिला अधिकारी का आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद पति ने उसे छोड़ दिया। वर्ष 2019 में बेटी का जन्म होने के बाद पति और ससुराल वालों ने उसे पीहर भेज दिया। कुछ महीनों बाद जब वह वापस ससुराल लौटी तो उसे घर में नहीं घुसने दिया। पति बात करने को तैयार नहीं हैं और ससुराल वालों का कहना है कि प्रवीण ने दूसरी शादी कर ली है।

सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन, कार्रवाई की मांग
पीड़ित महिला अधिकारी का कहना है कि उसके पति कुछ समय से किसी अन्य महिला के संपर्क में थे। पिछले साल उन्होंने झुंझुनूं निवासी युवती के साथ दूसरी शादी भी रचा ली। पीड़िता का कहना है कि पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करना गैरकानूनी है। जब कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में हो तो उस व्यक्ति की यह हरकत सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन मानी जाती है। सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है
महिला अधिकारी ने जब आरोपों की झड़ी लगाई तो यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आ गया। इसके बाद महिला अधिकारी के पति सहायक आबकारी अधिकारी प्रवीण कुमार ने भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। किसी अन्य महिला से दूसरी शादी करने का आरोप सही नहीं है। अभी तक उन्होंने कोई शादी नहीं करने की बात कही। उधर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...