15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यहाथरस: कमरे में लहूलुहान हालत में सिपाही और युवती मिली, दो दरवाजा...

हाथरस: कमरे में लहूलुहान हालत में सिपाही और युवती मिली, दो दरवाजा काटकर दोनों को निकाला गया, एक की मौत

Published on

हाथरस:

मृतक सिपाही की फाइल फोटो, जानकारी देते पुलिस अधिकारी

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक बंद कमरे में सिपाही का लहूलुहान हालत में शव और उसी कमरे में घायल अवस्था में बेड पर युवती पड़ी हुई मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा कटवाकर फर्श पर पड़े सिपाही का शव बाहर निकलवाया। वहीं, घायल हालत में बेड पर पड़ी युवती को जिला अस्पताल भिजवाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अपने सिपाही की मौत की खबर सुनते ही पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

कोतवाली सदर क्षेत्र में जलेसर रोड पर श्याम नगर में एक कॉन्स्टेबल कुलदीप भाटी जोकि थाना चन्दपा पर तैनात था और श्याम नगर कॉलोनी में बृजमोहन के मकान में किराए पर रहता था। गुरुवार शाम को कुछ लोगों ने कुलदीप भाटी के कमरे के अंदर से फायरिंग की आवाज सुनी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर इंस्पेक्टर विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन घर का कमरा अंदर से बंद था।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने कमरे तक पहुंचने के लिए बेल्डिंग कटर मशीन से दो दरवाजे तुड़वाए और अंदर जाकर देखा तो सिपाही कुलदीप भाटी का शव खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा हुआ था। वहीं, पास में ही पड़े एक पलंग पर एक युवती घायल हालत में पड़ी थी। पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला और सिपाही कुलदीप भाटी के शव को पोस्टमॉर्टम भेजा दिया। युवती को गंभीर घायल हालत में उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक चिरंचीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी भी वहां घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल में जुट गए।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
पूरी घटना को लेकर एसपी हाथरस चिरंचीवी नाथ सिन्हा का कहना है कि सदर कोतवाली क्षेत्र में हमारे एक सिपाही को गोली लगी है और उसकी मौत हो गई। एक युवती को भी गोली लगी है, जिसको घायल हालत में जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...