15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, बोला- बात नहीं...

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, बोला- बात नहीं मानी तो खाने में सूअर की चर्बी मिला दूंगा

Published on

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर के जीमेल अकाउंट पर आई है। मेल में कहा गया है कि हमने विश्वविद्यालय कैंपस में बम प्लांट किया है। अगर मेरे खाते में 2 लाख रुपये नहीं भेजे तो विस्फोट कर दूंगा। इतना ही नहीं, मेलकर्ता ने आगे भी धमकी दी है कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह विश्वविद्यालय के खाने में सूअर का तेल मिला देगा और वह ऐसा हर रोज करेगा।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मेल के आधार पर सिविल लाइन्स थाने में तहरीर दी है। प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है, ‘दिनांक 09 जनवरी 2025 को लगभग सुबह के 1:18 बजे एक गुमनाम ईमेल प्राप्त हुआ जो tiwarisrijanyt@protonmail.com से प्रॉक्टर के ईमेल पर आया। इसके अलावा यह मेल मुस्लिम विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ विभागों के अध्यक्षों को भी भेजा गया है तथा इसका यूपीआई नंबर 6387866385 है। अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त ईमेल को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।’

विश्वविद्यालय ने दी थाने में तहरीर
विश्वविद्यालय की ओर से ईमेल की फोटो कॉपी भी थाने को उपलब्ध कराई गई है। इसके अनुसार, मेल अंग्रेजी में लिखा है और इसका सब्जेक्ट लाइन है- ‘हेलो, यू हैव अ वेरी बैड न्यूज’। धमकी को ‘एसटी गैंग’ की ओर से भेजा गया बताया गया है। मेल के अंदर लिखा है, ‘मैंने कुछ छात्रों से बात की है और हमने आपके कैंपस में विस्फोटक रखा है। अगर मुझे 2 दिनों के अंदर मेरे यूपीआई नंबर पर 2 लाख रुपए नहीं मिले तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा।’

आगे लिखा है, ‘ध्यान से सोचो और इस पर काम करो। अगर तुम हमारी बात नहीं मानोगे तो हमारे पास तुम्हारे यूनिवर्सिटी के खाने में सूअर की चर्बी मिलाने की योजना है। हम ऐसा हर रोज करेंगे। मेरा यूपीआई नंबर-6387866385 है -एसटी गैंग’

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...