14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यजैसलमेर के बाद अब अलवर में धरती से फूटी पानी की धार,...

जैसलमेर के बाद अब अलवर में धरती से फूटी पानी की धार, देखने पहुंचे इलाके के लोग… क्या है इसकी कहानी?

Published on

अलवर,

राजस्थान में बीते दिनों जैसलमेर में बोरिंग के दौरान धरती फाड़कर पानी की धार बहने लगी थी. देखते ही देखते आसपास का इलाका समंदर जैसा नजर आने लगा था. इसको लेकर यह भी कहा गया था कि ये वैदिक काल की सरस्वती नदी का पानी हो सकता है, हालांकि बाद में भूजल वैज्ञानिकों ने इस बात से इनकार कर दिया था. अब ऐसा ही मामला अलवर जिले में सामने आया है. यहां बहरोड़ में बोरिंग से तेज पानी का फव्वारा निकलने लगा. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, ताजा मामला बहरोड़ क्षेत्र के बीघाना गांव का है. यहां एक चालू बोरिंग से अचानक पानी की तेज धार और फव्वारे निकलने लगे. लोगों को पता चला तो हैरान रह गए. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा. दरअसल, बहरोड के गांव में राजकुमार के खेत में बोरवेल है, जिसे बीते साल करवाया गया था. इस जगह पर आसपास क्षेत्र में करीब 1000 फीट पानी का लेवल रहता है. यहां पानी के हालात खराब हैं.

लोगों को पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है. इन सबके बीच सुबह के समय राजकुमार के खेत में एक बोरवेल से अचानक तेजी से पानी का फव्वारा निकलने लगा. देखते ही देखते आसपास पानी जमा हो गया. इसकी जानकारी होते ही राजकुमार के साथ अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. यह सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई, लोग इकट्ठा होने लगे.

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस मामले की जानकारी राजकुमार ने प्रशासन को दी. ग्रामीणों ने बताया कि इस बोरवेल के नजदीक कुछ दूरी पर दूसरे खेत में मशीन से बोरवेल की खुदाई चल रही थी. ऐसे में हो सकता है कि नीचे से आपस में पानी के स्रोत मिलने पर प्रेशर लीक हुआ हो और चालू बोरवेल में अचानक तेजी से पानी का फव्वारा फूटने लगा. इस बोरवेल से कुछ घंटे तक पानी लगातार निकलता रहा, बाद में खुद बंद हो गया. गांव में इसको लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं. कई तरह की कहानियां सामने आ रही हैं. यह पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है.

इससे पहले बीते दिनों जैसलमेर में बोरवेल करते समय अचानक पानी का गुबार निकलने लगा था और आसपास समंदर जैसा नजारा हो गया था. इसी के साथ बोरिंग मशीन के साथ ट्रक उसी गड्ढे में समा गया था. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा था कि यहां से एक नदी निकलती थी, शायद बोरवेल का स्रोत उस नदी तक जा मिला, जिसकी वजह से इस तरह का मामला सामने आया. लोग बहरोड़ की घटना को भी जैसलमेर के बोरवेल वाली घटना से जोड़कर देख रहे हैं.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...