14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यउदयपुर में रूसी पत्नी पर हुआ भद्दा कमेंट, भड़का इंडियन यूट्यूबर, सोशल...

उदयपुर में रूसी पत्नी पर हुआ भद्दा कमेंट, भड़का इंडियन यूट्यूबर, सोशल मीडिया पर उठाई आवाज

Published on

उदयपुर,

हाल ही में उदयपुर की यात्रा के दौरान यूट्यूबर मिथिलेश बैकपैकर को अपनी रूसी पत्नी लिसा और दो साल के बेटे से जुड़ी एक परेशान करने वाली स्थिति का सामना करना पड़ा. पारिवारिक सैर के तौर पर शुरू हुई यह घटना एक परेशान करने वाली घटना में बदल गई जिसने भारत में महिलाओं, खासकर विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के बारे में चल रही चिंताओं को उजागर किया.

हाल ही में अपनी रूसी पत्नी और 2 साल के बेटे के साथ उदयपुर घूमने पहुंचे जाने माने यूट्यूबर मिथिलेश बैकपैकर को बदतर अनुभव का सामना करना पड़ा.यहां कुछ लड़कों ने उनकी पत्नी लीसा पर भद्दे कमेंट किए. इसपर मिथिलेश ने तुरंत आवाज उठाई हंगामा करते हुए मामले की शिकायत की. उन्होंने पुलिस से भी कार्रवाई की मांग की है.

कथित घटना के समय यूट्यूबर मिथिलेश बैकपैकर अपनी पत्नी के साथ उदयपुर के सिटी पैलेस में घूम रहे थे. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आरोपी के साथ अपनी बहस का एक वीडियो पोस्ट किया है. यूट्यूबर ने दावा किया है कि वह अपनी पत्नी के साथ थे जब आरोपी ने कथित तौर पर उसकी पत्नी पर ‘6000 रुपये’ करते हुए भद्दा कमेंट किया. 1 मिलियन से अधिक यूट्यूब फॉलोअर्स वाले मिथलेश दावा किया कि वह लक्षद्वीप, अंडमान, दिल्ली, मुंबई और गोवा की यात्रा के बाद उदयपुर पहुंचे थे.

मिथिलेश ने दावा किया है कि घटना के वक्त वहां कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने उनका साथ नहीं दिया. उन्होंने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. यूट्यूबर की रूसी पत्नी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...