14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्ययूपी बोर्ड परीक्षा में नकल कराया तो होगा आजीवन कारावास, 1 करोड़...

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल कराया तो होगा आजीवन कारावास, 1 करोड़ का जुर्माना भी, जान लीजिए नया सिस्टम

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत आएंगी। ऐसे में अगर किसी ने परीक्षा में नकल कराने की कोशिश की तो उसे आजीवन कारावास के साथ-साथ एक करोड़ तक का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। इस संबंध में यूपी बोर्ड की सचिव भगवती सिंह की ओर से जल्द ही निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

ये निर्देश सभी क्षेत्रीय अपर सचिवों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे जाएंगे। फिलहाल, प्रदेश में 2025 की यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियां चल रही हैं। इस बार की परीक्षा में सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम 2024 लागू किया जा रहा है। इसके तहत अगर कोई परीक्षा के निष्पक्ष संचालन में बाधा डालता है। क्वेश्चन पेपर या उसके किसी भाग की फोटो कॉपी कराकर नकल कराने की कोशिश करता है तो उसे अधिकतम एक साल की जेल और 5 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया जाएगा।

इसके अलावा अगर कोई सॉल्वर गिरोह पहली बार परीक्षा को प्रभावित करता है या पेपर आउट कराता है या नकल कराते हुए पकड़ा जाता है तो उसे 3 से 14 साल तक की जेल और 10 से 25 लाख रुपये तक जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। इसके बावजूद अगर सॉल्वर गिरोह अपनी हरकत से बाज नहीं आते और दोबारा इसी अपराध की पुनरावृत्ति करते हैं तो उके आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही उन पर 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

बता दें कि यूपी बोर्ड के परीक्षाओं की तैयारियां जोरों पर हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए बोर्ड ने कमर कस ली है। सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों के स्ट्रॉन्ग रुमों में क्वेश्चन पेपर की निगरानी भी एआई से कराने पर विचार किया जा रहा है।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...